'ऋतिक के घर में सुनैना के साथ होती है मारपीट, कंगना को फोन करके मांगती है मदद'

नई दिल्ली। हाल ही में एक्टर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने ऋतिक के घर नरक में जीवन बिताने की बात कह कर बवाल मचा दिया। इसके अलावा उन्होंने ऋतिक से विवाद में कंगना का समर्थन भी किया। इस सब के बाद कंगना की ओर से हमेशा बोलने वाली उनकी बहन रंगोली चंदेल ने आरोप लगाया है कि 'रोशन परिवार सुनौना के साथ मारपीट करता है क्योंकि वे दिल्ली के एक मुस्लिम शख्स को प्यार करती हैं।'

'बहन को जेल में बंद कराना चाहते हैं ऋतिक'

'बहन को जेल में बंद कराना चाहते हैं ऋतिक'

रंगोली ने अपने एक ट्वीट में लिखा- सुनैना रोशन कंगना से मदद मांग रही है क्योंकि उसका परिवार उसके साथ मारपीट कर रहा है। पिछले सप्ताह वे एक महिला पुलिस को लेकर आए जिसने सुनैना को थप्पड़ मारा। सुनैना के पिता ने भी उन्हें थप्पड़ मारा, उसका भाई उसे जेल में बंद कराना चाहता है।'

'समझ नहीं आ रहा कि सुनैना की कैसे मदद करें'

रंगोली ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि- 'मुझे डर है कि सुनैना की खतरनाक फैमिली उसे नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए हम इस बात को सार्वजनिक कर रहे हैं। सुनैना कंगना को फोन करके हर वक्त रोती है। कंगना को समझ नहीं आ रहा कि सुनैना की कैसे मदद करें।'

सार्वजनिक है कंगना और ऋतिक के बीच का विवाद

कंगना रनौत और ऋतिक रौशन के बीच का विवाद काफी समय से अब सरेआम नजर आने लगा है। कंगना ऋतिक पर कई तरह के आरोप लगाती रही है। वहीं कंगना की बहन आज भी ऋतिक पर हमला करने से नहीं चूकतीं। इतना ही नहीं रंगोली बॉलीवुड के अन्य सितारों पर भी हमला करती ही रहती हैं। कंगला की बहन इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर भी बात कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- मुश्किल में ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30', रिलीज रोकने को IIT छात्र पहुंचे कोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+