Arijit Singh: 'रंग दे तू मोहे गेरुआ... ' सिंगर अरिजीत सिंह का प्रोग्राम कोलकाता में कैंसिल, BJP ने उठाए सवाल
कोलकाता के मेयर ने कहा कि ' G-20 प्रोग्राम इको पार्क के ठीक सामने वाले कन्वेंशन हॉल में होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के कई वरिष्ठ लोग शामिल होने वाले हैं।'

Singer Arijit Singh: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह नए साल के मौके पर कोलकाता के इको पार्क में कार्यक्रम करने वाले थे लेकिन अब ये प्रोग्राम रद्द कर दिया गया है। जिस पर अब सियासी विवाद छिड़ गया है। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया था कि 'अरिजीत ने हाल ही में कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में पॉपुलर सॉन्ग 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' गाना गाया था, जिसकी कीमत अब उन्हें चुकानी पड़ रही है।'

मेयर ने बताया दूसरा कारण
जबकि राज्य के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इसके पीछे कुछ और ही कारण बताया है। उन्होंने कहा कि 'प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के कार्यक्रम को रद्द करने के पीछे कारण गाने के बोल नहीं बल्कि G-20 प्रोग्राम है, जिसकी तारीखें सिंगर के प्रोग्राम से क्लैश हो रही थी, जिसे कि रद्द नहीं किया जा सकता था इसलिए गायक का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है।'
Pathaan: जानिए किसने डिजाइन की है दीपिका की 'बेशर्म रंग' वाली Bikini?

'दो प्रोग्राम का क्लैश ना हो और कानून व्यवस्था बनी रहे'
उन्होंने बताया कि 'G-20 प्रोग्राम इको पार्क के ठीक सामने वाले कन्वेंशन हॉल में होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के कई वरिष्ठ लोग शामिल होने वाले हैं, ऐसे में दो प्रोग्राम का क्लैश ना हो और कानून व्यवस्था बनी रहे इसलिए हमें सिंगर का प्रोग्राम रद्द करना पड़ा है, इसका किसी विशेष गाने से कोई लेना-देना नहीं है।''

'कार्यक्रम में बहुत ज्यादा भीड़ आती है'
उन्होंने आगे कहा कि 'केवल सिंगर अरिजीत सिंह ही नहीं बल्कि अभिनेता सलमान खान का भी एक कार्यक्रम हमें रद्द करना पड़ा है। ये दोनों लोग ही काफी लोकप्रिय हस्तियां हैं, जिनके कार्यक्रम में बहुत ज्यादा भीड़ आती है। ऐसे में जी 20 के कार्यक्रम और गायक के प्रोग्राम में आई भीड़ को नियंत्रित करना काफी मुश्किल होता और अनचाही असुविधा से बचने के लिए हमें प्रोग्राम रद्द करना पड़ा है।'

कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
गौरतलब है कि कोलकाता में बीते 15 दिसबंर को 28वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, अभिनेता अमिताभ बच्चन , जया बच्चन, शाहरुख खान , रानी मुखर्जी समेत कई दिग्गज शामिल हुए थे।
'भारत रत्न देने की मांग'
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को भारत रत्न देने की मांग की थी तो वहीं 'बेशर्म रंग' गाने पर मचे बवाल पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने कहा था कि नकारात्मकता से वो प्रभावित नहीं होते हैं, जिस पर भी बवाल मचा था।
ये है 'बिकिनी किलर' शोभराज की पत्नी , बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications