सलमान खुर्शीद विवाद पर सुरजेवाला का बयान, क्या कंगना के बयानों को लेकर मोदी जी से पूछे जाते हैं सवाल?

नई दिल्ली, 16 नवंबर। देश की सियासत में इस वक्त कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर घमासान मचा हुआ है। देशभर में सलमान खुर्शीद की किताब का विरोध हो रहा है। सोमवार को तो नैनीताल में उनके घर को भी उपद्रवियों ने आग लगा दी और पथराव किया। इस घमासान के बीच अभी तक इस पूरे विवाद पर कांग्रेस के किसी बड़े नेता की प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जो लोग खुर्शीद की किताब को लेकर कांग्रेस से सवाल पूछ रहे हैं, वो लोग कंगना के बयानों को लेकर मोदी जी से सवाल क्यों नहीं करते?

Randeep surjewala

सुरजेवाला से किया गया ये सवाल

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में रणदीप सुरजेवाला से सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर हो रहे विवाद पर एक सवाल पूछा गया। वो सवाल इस तरह था- "पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद कि किताब पर हो रहे विवाद को लेकर कांग्रेस का क्या रूख है? सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना ISIS से की है।"

इस सवाल का जवाब देते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा-

"कांग्रेस पार्टी किसी व्यक्ति की राय पर टिप्पणी नहीं करेगी। बीजेपी के नेता आए दिन कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ सबसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। क्या इंडिया टुडे ने कभी प्रधानमंत्री मोदी या बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से पूछा है कि क्या उन्होंने उन बयानों का समर्थन किया है? क्या किसी ने उनसे पूछा है कि क्या सरकार पद्म श्री पुरस्कार विजेता और प्रधानमंत्री की पसंदीदा अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणी (1947 की आजादी भीख में मिली थी) का समर्थन करती है? जहां तक कांग्रेस का सवाल है, हमने कांग्रेस वर्किंग कमेटी के एक प्रस्ताव में कहा था कि हम राम मंदिर के निर्माण के लिए खड़े हैं और सभी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करना चाहिए।"

क्या विवाद है सलमान खुर्शीद की किताब का?

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ से वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने हाल ही में अपनी किताब'सनराइज ओवर अयोध्या' को लॉन्च किया था। इस किताब में सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना खूंखार आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम से कर डाली। इस किताब में हिंदुत्व को ISIS और बोको हरम जितना खतरनाक बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+