BJP से जुड़े किच्चा सुदीप तो बोले रणदीप सुरजेवाला, कर्नाटक का भविष्य लोग तय करेंगे, कोई स्टार नहीं

कर्नाटक चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक का भविष्य यहां के लोग तय करेंगे कोई स्टार नहीं।

Kichcha Sudeep

Kichcha Sudeep: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में कन्नड सुपरस्टार किच्चा सुदीप भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। अहम बात है कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पिछले दिनों किच्चा सुदीप से मुलाकात की थी, उस वक्त कयास लगाए जा रहे थे कि किच्चा कांग्रेस के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन बाद में दोनों ने साफ किया कि यह व्यक्तिगत मुलाकात थी, इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। अब जब किच्चा भाजपा के साथ जुड़े हैं तो उसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

जनता भविष्य तय करेगी, स्टार नहीं
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि फिल्म स्टार पूरी तरह से आजाद हैं, वो जिसे चाहे अपना सपोर्ट कर सकते हैं। फिर कभी-कभी यह प्रचार आईटी और ईडी या किसी और के लिए भी हो सकता है। कर्नाटक में भाजपा का खोखलापन साफ है। अब जब कोई भी मुख्यमंत्री बोम्मई और भाजपा के नेताओं को सुनना नहीं चाहता है तो अब ये लोग भीड़ को अपनी ओर खींचने के लिए फिल्म स्टार पर निर्भर हो रहे हैं। कर्नाटक का भविष्य लोग तय करेंगे, कोई फिल्म स्टार नहीं।

चुनाव नहीं लड़ेंगे किच्चा
बता दें कि किच्चा सुदीप ने ने ऐलान किया है कि वह दक्षिण के राज्य में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करेंगे, लेकिन वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई के साथ मिलकर मीडिया को संबोधित किया। इस वक्त उन्होंने कहा कि मैं बसवाराज बोम्मई को अपना समर्थन देता, फिर वह किसी भी दल में होते। गौर करने वाली बात है कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश की सभी 224 सीटों पर 10 मई को ही चुनाव होगा, जबकि 13 मई को मतों की गणना होगी।

प्रकाश राज ने कहा मैं दुखी हूं
जिस तरह से किच्चा सुदीप ने भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया, उसके बाद दक्षिण के एक और सुपरस्टार प्रकाश राज ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं किच्चा सुदीप के बयान से चकित और दुखी हूं। हालांकि इससे पहले प्रकाश राज ने किच्चा सुदीप के भाजपा के साथ जुड़ने की खबर पर ट्वीट करके कहा था कि मैं दृढ़ता से इस बात पर विश्वास करता हूं कि यह एक फर्जी खबर है जिसे हताश भाजपा ने कर्नाटक में फैलाया है। किच्चा सुदीप कहीं संवेदनशील नागरिक हैं, वह इसमे नहीं फंसेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+