राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के 5 दिग्गज नेताओं के Twitter अकाउंट लॉक, भड़की पार्टी
नई दिल्ली, 12 अगस्त। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के Twitter अकाउंट के अस्थायी रूप से निलंबित होने के बाद अब कांग्रेस के 5 और वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट के लॉक होने की बात सामने आई हैं। पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि AICC के महासचिव अजय माकन, दिग्गज नेता मनिकम टैगोर, मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट को लॉक किया गया है, जिसके बाद कांग्रेस ने इस बात के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
Recommended Video

कांग्रेस पार्टी के सचिव प्रणव झा ने इस बारे में दो ट्वीट किए और जमकर मोदी सरकार पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने लिखा कि ' राहुल गांधी जी के बाद लॉर्ड नरेंद्र मोदी, जैक और ट्विटर ने रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, सुष्मिता देव का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया है। लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है, हमारी अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।'
अन्याय के खिलाफ लड़ने की लड़ाई को रोक पाएंगे
जबकि उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि क्या मोदी जी जानते नहीं है कि हम कांग्रेसियों की विरासत काला पानी के जेलों के पीछे से भी लड़ने की रही है, क्या उन्हें लगता है कि हमारे ट्विटर अकाउंट को यूं लॉक करके वो हमारी अन्याय के खिलाफ लड़ने की लड़ाई को रोक पाएंगे, अगर ऐसा वो सोचते हैं तो वो गलत हैं।

इसके बाद अजय माकन ने भी कहा कि 'हां मेरा भी ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है कि क्योंकि मैंने राहुल गांधी जी की बात का समर्थन करते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी। लेकिन आप लोग डरिए मत, जल्द ही अच्छे दिन आएंगे।'
बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार 9 साल की बच्ची के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं। जिस पर काफी बवाल मचा था और इसके बाद कांग्रेस ने बीते 7 अगस्त को दावा किया कि राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है, हालांकि कांग्रेस के इस दावे को सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने खारिज करते हुए कहा था कि राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड नहीं किया गया है। अकाउंट पर सर्विस जारी है लेकिन कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी का Twitter अकाउंट जानबूझकर मोदी सरकार के इशारे पर निलंबित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications