कंगना रनौत के आरोपों पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे पता है कि मैं क्या हूं

मुंबई। अपने बयानों और अन्य फिल्म सितारों पर अपनी टिप्पणी के चलते विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत हर दिन चर्चाओं में रहती हैं। वहीं कई बार लोग उन पर पलटवार भी करते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने भी कंगना का उन पर टिप्पणी को लेकर जवाब दिया। दरअसल राजनीति पर रणबीर की कोई राय न रखे जाने से कंगना भड़क गई थीं और उन्होंने कहा था कि- वे बस अपनी जिंदगी में मस्त रहते हैं और आम मुद्दों पर बोलने से बचते हैं।

रणबीर ने कंगना को दिया था ये जवाब

रणबीर ने कंगना को दिया था ये जवाब

कंगना कि टिप्पणी को लेकर जब रणबीर से एक ईवेंट में सवाल किया गया तो वे बोले कि- जब भी लोग मुझसे कुछ पूछते हैं तो मैं जवाब देता हूं। मुझे इस तरह के सवालों के जवाब देने में कोई दिलचस्पी नहीं है। लोग जो चाहें कह सकते हैं। मैं जानता हूं कि मैं क्या हूं और क्या कहता हूं।

कंगना की रणबीर को लेकर कही थी ये बात

कंगना की रणबीर को लेकर कही थी ये बात

कंगना रनौत ने कहा था कि इंडस्ट्री में रणबीर कपूर जैसे कुछ एक्टर है जो कहते हैं कि- हमारे घर पर बिजली पानी की बराबर सुविधा है तो हम राजनीति पर टिप्पणी क्यों करें? लेकिन मुझे लगता है कि वे इस देश के लोगों के चलते ही ऐसी आरामदायक जिंदगी जी पा रहे हैं और मर्सडीज कार में घूम पा रहे हैं तो आप ऐसी बात कैसे कर सकते हैं। ये एक गैर जिम्मेदाराना बर्ताव है और मैं इस तरह की इंसान नहीं हूं।

आलिया पर भी फूटा था कंगना का गुस्सा

आलिया पर भी फूटा था कंगना का गुस्सा

फिल्म मणिकर्णिका से जुड़े विवाद के दौरान उनके समर्थन में न खड़े होने को लेकर गुस्साई कंगना ने रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट पर भी खूब हमला किया था। हालांकि कंगना ने इसके बेहद ही शांत और सम्मानपूर्ण जवाब दिए थे।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+