आलिया भट्ट के लिए फोटोग्राफर बने रणबीर कपूर, मां नीतू को खूब पसंद आई फोटो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रोमांस इन दिनों खूब चर्चा में है। बी-टाउन का ये नया कपल फिलहाल बल्गारिया में अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों शूटिंग में बिजी होने के साथ-साथ खूब मस्ती भी कर रहे हैं और इस बात का सबूत आलिया भट्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट दे रहा है।

मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रोमांस इन दिनों खूब चर्चा में है। बी-टाउन का ये नया कपल फिलहाल बल्गारिया में अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों शूटिंग में बिजी होने के साथ-साथ खूब मस्ती भी कर रहे हैं और इस बात का सबूत आलिया भट्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट दे रहा है। आलिया आए दिन 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से नई-नई तस्वीरें डाल रही हैं और इन सबका वास्ता रणबीर कपूर से भी है। आलिया ने हाल ही में एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसे रणबीर ने क्लिक किया है। इस फोटो पर नीतू कपूर का भी कमेंट आया है।

आलिया भट्ट के लिए फोटोग्राफर बने रणबीर कपूर
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में आलिया हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। वैसे इस फोटो की सबसे खास बात ये है कि आलिया की ये फोटो और किसी ने नहीं, बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर ने खींची है। आलिया ने फोटो के साथ एक कोट लिखते हुए रणबीर को इस फोटो का क्रेडिट भी दिया है।

नीतू ने की आलिया की फोटो की तारीफ
आलिया ने रणबीर को बेस्ट फोटोग्राफर भी बताया। उन्होंने लिखा, 'अमेज फोटोग्राफर'। की इस फोटो पर जिन लोगों का सबसे पहले कमेंट आया, उनमें थीं रणबीर की मां नीतू कपूर। जब से रणबीर और आलिया ने डेट करना शुरू किया था तब से नीतू कपूर आलिया के इंस्टाग्राम पर अक्सर कमेंट करती रहती हैं। वैसे तो नीतू को आलिया की सभी तस्वीरें पसंद हैं, लेकिन बेटे द्वारा खींची ये तस्वीर तो उन्हें कुछ खास ही भा गई।

सुर्खियों में आलिया-रणबीर का रोमांस
नीतू कपूर ने लिखा, 'रणबीर कपूर द्वारा तुम्हारी शानदार फोटो।' आलिया और रणबीर शुरू से ही अपने रिश्ते को लेकर ओपन रहे हैं। आलिया ने कभी अपना रिश्ता नहीं कबूला, लेकिन रणबीर एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि ये रिश्ता अभी काफी नया है। आलिया भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अक्सर इस रिश्ते की ओर इशारा करती रहती हैं।

रणबीर को लेकर आलिया की नई आदत!
गौर फरमाने वाली बात है कि आलिया इससे पहले कभी अपनी किसी फोटो के लिए क्रेडिट नहीं देती थीं, लेकिन अब रणबीर की खींची हर फोटो पोस्ट करते वक्त आलिया जरूर बताती हैं कि ये रणबीर ने क्लिक की हैं। इससे पहले आलिया ने अपनी बेस्टफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की थी, उसमें भी आलिया ने रणबीर को फोटो खींचने का क्रेडिट दिया था। ऐसा हम नहीं, लेकिन फैंस ने ही कहना शुरू कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications