आलिया बनेंगी रणबीर की दुल्हनिया ...खबर पर मुकेश भट्ट ने खोला 'राज', जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा है। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों ही स्टार्स के चाहने वाले भी यही चाहते हैं कि जल्द रणबीर और आलिया एक दूसरे से शादी कर लें। लेकिन इस बीच दोनों की शादी को लेकर चल रही चर्चा को आलिया भट्ट के चाचा ने सिरे से खारिज कर दिया है। बता दें कि फिलहाल आलिया भट्ट ऊटी में हैं और फिल्म सड़क-2 की शूटिंग कर रही हैं।

खबरों को बताया अफवाह

खबरों को बताया अफवाह

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी आलिया भट्ट का लहंगा डिजाइन करेंगे। दरअसल हाल ही में आलिया भट्टा सब्यसाची के मुंबई स्थित स्टोर पर दिखी थीं। लेकिन आलिया भट्ट के चाचा मुकेश भट्ट ने इन तमाम अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल बकवास है, कौन है जो इस तरह की अफवाहें फैला रहा है। एक न्यूज पोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट का कहना है कि आलिया मेरी सौतेली बहन है, हम साथ नहीं रहते हैं। मुझे उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है उसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन आलिया और रणबीर की जोड़ी अच्छी लगती है, अगर मुझे शादी में बुलाया गया तो मैं जरूर जाउंगा।

सड़क -2 की शूटिंग में व्यस्त

सड़क -2 की शूटिंग में व्यस्त

बता दें कि आलिया भट्ट फिल्म सड़क-2 की शूटिंग ऊटी में कर रही हैं। इस फिल्म के साथ ही आलिया के पिता महेश भट्ट एक बार फिर से 20 साल बाद फिल्म डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। खुद आलिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के इतर कई तस्वीरें साझा की हैं। इस वर्ष आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी आ रही है, जिसमे उनके साथ रणबीर कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

सलमान संग नजर आएंगी बड़े पर्दे पर

सलमान संग नजर आएंगी बड़े पर्दे पर

इसके अलावा करन जौहर के साथ भी आलिया की अगली फिल्म आने वाली है, जिसका नाम तख्त है और इसमे कई बड़े एक्टर करीना कपूर, विकी कौशल, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली के साथ भी एक फिल्म कर रही हैं। इस फिल्म का नाम इंशाअल्लाह है, जिसमे वह सलमान खान के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आए्गी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+