Ramzan: इस राज्य में रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस से 1 घंटे पहले मिलेगी छुट्टी, आदेश जारी
Ramzan Relaxation: बड़ी खबर तेलंगाना से है, जहां राज्य सरकार ने रमजान के पाक महीने में मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को खास छूट देने का फैसला किया है। इसके तहत वे नमाज अदा करने के लिए रोज एक घंटा पहले दफ्तर से जा सकेंगे। मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव ने इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया है।
आपको बता दें कि मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव के आदेशानुसार, राज्य सरकार के विभागों, शिक्षकों, संविदा व आउटसोर्सिंग स्टाफ, बोर्डों, निगमों व सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मियों को रोजे के दौरान शाम 4:00 बजे कार्यालय से जा सकते हैं। यह छूट 19 फरवरी से 20 मार्च तक लागू है ( सेवा आपात स्थितियों को छोड़कर)।

शिक्षा विभाग ने भी रोजा रखने वाले छात्रों की सुविधा हेतु उर्दू माध्यम स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कर दिया है। तेलंगाना में यह एक पुरानी प्रशासनिक 'जल्दी छुट्टी' प्रथा है, जिसे लगातार सरकारों ने जारी रखा है।
Ramzan Relaxation:भाजपा ने सरकार पर उठाए सवाल
हालांकि, इस निर्णय ने पहले भी राजनीतिक बहस छेड़ी है। केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार समेत भाजपा नेताओं ने 41 दिवसीय अय्यप्पा दीक्षा या अन्य हिंदू उपवासों के लिए समान रियायतें न मिलने पर सवाल उठाया और सभी समुदायों के लिए समान व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की है। सरकार ने इसे धार्मिक दायित्वों और कार्यालयीन जिम्मेदारियों के बीच सामंजस्य बिठाने हेतु अस्थायी प्रशासनिक सुविधा बताया।
कब से शुरू हो रहा है Ramzan का महीना?
शुरुआती अनुमानों और खगोलीय गणनाओं के अनुसार, भारत में रमजान 2026 का रोज़ा 19 फरवरी से शुरू होने की संभावना है, हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि 'हिलाल' यानी नया चांद दिखने के बाद ही होगी, अगर आज शाम चांद नजर आता है तो रमजान का पहला रोजा 19 फरवरी से रखा जाएगा और अगर चांद नहीं दिखता है के कैलेंडर के मुताबिक 20 फरवरी को पहला रोजा मान्य होगा।
इबादत, दान और आत्म-चिंतन का महीना है Ramzan
गौरतलब है कि यह पवित्र माह इबादत, दान और आत्म-चिंतन के लिए जाना जाता है। 30 दिन तक लोग रोजा रखते हैं और महीने के अंत में ईद मनाई जाती है। सुबह फ़ज़्र से पहले सहरी (Sehri) लेकर, सूर्यास्त के बाद इफ़्तार (Iftar) तक उपवास रखा जाता है। इस दौरान व्यक्ति खुदा से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। ये महीना लोगों को गरीबों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है, इस दौरान नकारात्मक बातों, लड़ाई-झगड़ों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications