इस IAS अधिकारी ने आजम खान पर कसी नकेल, भू माफिया की लिस्ट में डाला नाम
लखनऊ: रामपुर से सासंद और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान आजकल मुश्किलों में घिरे हुए हैं। उनकी मुश्किलें बढ़ाने के पीछे रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार की बड़ी भूमिका है। पिछले चार महीने में आजम खान के खिलाफ 44 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें आंजनेय कुमार की बड़ी भूमिका बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि उन्होंने आजम खान पर नकेल कर रखी है और नाक में दम कर रखा है। इसी वजह से वो काफी चर्चा में हैं।

आजम खान की नाक में किया दम
अपनी हिम्मत के बूते आंजनेय कुमार ने आजम खान के खिलाफ कार्रवाई की हैं। इसी वजह से प्रशासनिक अधिकारियों के बीच में उनकी काफी चर्चा हो रही है। लोग उनके हौसले की दाद दे रहे हैं। आजम खान की नाक में दम करने वाले कुमार के प्रशंसकों की संख्या में इससे काफी बढ़ोतरी हुई है। डीएम आंजनेय कुमार नें रामपुर से सांसद आजम खान को भू माफिया की सूची में डाल दिया है। सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आजम खान पर लगाम लगाने के लिए चुना है।

आजम खान ने डीएम को बताया जिम्मेदार
कुछ अधिकारियों ने बताया कि ये पहली बार नहीं है कि जब आजम खान और आंजनेय कुमार के बीच टकराव दिख रहा है। भूमाफिया घोषित होने के बाद आजम खान ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों के लिए उन्हें सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएम आंजनेय कुमार उन्हें लोकसभा चुनाव हरवाना चाहते थे। लेकिन वो चुनाव जीत गए और इसी वजह से उनके खिलाफ बदले की भावना से काम किया जा रहा है।

डीएम ने आजम के आरोप नकारे
आजम खान के लगाए आरोपों को डीएम आंजनेय कुमार ने खारिज करते हुए कहा कि उनकी आजम खान से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। साल 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह जब सिक्किम कैडर में थे, तब भी उनका आजम खान से सामना हो चुका है। इसके बावजूद जब सूबे में सपा की सरकार थी, तब उनके रवैये में बदलाव नहीं आया था।

डीएम आंजनेय कुमार कौन हैं?
रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार कुमार मऊ के रहने वाले हैं। उनके साथियों का कहना है कि वो यूपी में अभी प्रतिनियुक्ति पर हैं और कभी भी अपने होम कैडर में वापस जा सकते हैं। रामपुर के डीएम की जिम्मेदारी संभालने से पहले वो फतेहपुर के डीएम थे। उन्होंने इसी साल लोकसभा चुनाव से पहले रामपुर के डीएम का पदभार संभाला था। उनसे पहले रामपुर के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह थे। प्रशासनिक फेरबदल के तहत बहादुर सिंह को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई थी। इस फेरबदल में 22जिलों के डीएम बदले गए थे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications