चिकन के नाम पर बेच रहे थे कौवा बिरयानी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

रामेश्वरम। यदि आप भी सड़क किनारे ठेलों पर सस्ती बिरयानी खाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि कई शहरों में सड़क किनारे ठेलों पर कौवे का मांस बिक रहा है। ताजा मामला तमिलनाडु के रामेश्वरम से सामने आया है, यहां सड़क किनारे एक ठेले पर जब खाद्य विभाग ने छापा मारा तो अफसर हैरान रह गए। दरअसल, यहां जिसे चिकन बताकर परोसा जा रहा था वो कौवे का मांस था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 मरे हुए कौवे बरामद किए हैं।

श्रद्धालुओं ने की थी शिकायत

श्रद्धालुओं ने की थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक, इस बात का खुलासा रामेश्वरम के मंदिर आए श्रद्धालुओं के शक पर हुआ। दरअसल, श्रद्धालु यहां कौवों को रोज दाना डालते हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्हें कई कौवे मरे हुए मिल रहे थे। श्रद्धालुओं ने कौवों के मरने की शिकायत पुलिस को की।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

जब पुलिस ने तहकीकात की तो उन्हें पता लगा कि कुछ लोग जहरीले चावल देकर कौवों का शिकार कर रहे हैं। जैसे ही कौवे बेहोश होते थे तो उन्हें बोरे में भर दिया जाता था। जो शख्स सड़क के किनारे ठेली पर सस्ते मांस के रूप में कौवा मांस बेच रहा था उस पर पुलिस ने नजर रखनी शुरू कर दी और बाद में वह पकड़ा गया।

छोटे दुकानदारों को बेचते थे

छोटे दुकानदारों को बेचते थे

पुलिस के अनुसार, स्टॉल सड़क किनारे खाने वालों को लोगों को चिकन के नाम पर कौवे का मांस खिलाते थे। पुलिस ने कौवों का मांस बेच रहे लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम कौवों का शिकार करके छोटे दुकानदारों को बेच रहे थे। दुकानदार कौवों के मांस को चिकन लॉलीपॉप और चिकन बिरयानी कहकर बेच रहे थे जिससे उन्हें अच्छी कमाई हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+