कैबिनेट में बड़े फेरबदल से पहले केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल और संतोष गंगवार ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, 07 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच आज शाम 6 बजे से होने वाले बड़े फेरबदल से कुछ घंटे पहले ही चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक दो मंत्रियों रमेश पोखरियाल निशंक और संतोष गंगवार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, पश्चिम बंगाल से रायगंज की सांसद और केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री देवश्री चौधरी की भी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है, हालांकि उनकी तरफ से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

Ramesh Pokhriyal and Santosh Gangwar resigned before the major reshuffle in the cabinet

Recommended Video

    Modi Cabinet Expansion: Dr Harsh Vardhan ने दिया इस्तीफा, कई मंत्रियों की विदाई तय | वनइंडिया हिंदी

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा देने की बात कही हैं। उन्होंने इसके पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है, हाल ही में वह कोरोना वायरस से ठीक होकर काम पर लौटे थे। रमेश पोखरियाल केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि उन्होंने अभी तक कारणों का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन की भी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है या फिर उन्हें कोई और मंत्रालय दिया जा सकता है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मोदी सरकार सवालों के घेरे में आई थी, उसका खामियाजा हर्षवर्धन को भुगतना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Modi Cabinet Expansion: सांसद रवि किशन को बुलाया गया दिल्ली, क्या मंत्रिमंडल में मिल सकती हैं जगह?

    आपको बता दें कि आज शाम 43 मंत्री शपथ लेंगे, इन मंत्रियों नें जहां कुछ नए चेहरें होंगे तो वहीं कुछ पुराने चेहरे भी शामिल होगें। सूत्रों के मुताबिक, महिला मंत्रियों की संख्या भी बढ़ेगी, तथा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले लोगों को विशेष प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। ओबीसी समुदाय के पांच सदस्यों के पास पूर्ण कैबिनेट रैंक होगा। सात अलग-अलग एसटी समुदायों के आठ आदिवासी मंत्री होंगे। देश के विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच मंत्री हैं। कम से कम 29 मंत्री ब्राह्मण, भूमिहार, कायस्थ, क्षत्रिय, लिंगायत, पटेल, मराठा और रेड्डी जातियों जैसे अन्य समुदायों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+