सेक्स सीडी से मेरा कोई मतलब नहीं, यह मेरे खिलाफ साजिश- रमेश जारकीहोली

भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली, जिन्हें कथित सेक्स स्कैंडल में नाम सामने आने के कारण कर्नाटक के मंत्रीपद से इस्तीफा देना पड़ा था, ने कहा है कि उनका इस सेक्स सीडी से कोई लेना देना नहीं है

बेंगलुरु। भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली, जिन्हें कथित सेक्स स्कैंडल में नाम सामने आने के कारण कर्नाटक के मंत्रीपद से इस्तीफा देना पड़ा था, ने कहा है कि उनका इस सेक्स सीडी से कोई लेना देना नहीं है और उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया है।

Ramesh Jarkiholi

रमेश जारकीहोली ने मंगलवार को कहा, 'इस सेक्स सीडी में कोई सच्चाई नहीं है। यह एक साजिश है। मैं निर्दोष हूं। मुझे 4 महीने पहले इस सीडी के बारे में पता चला था, फिर मैंने अपने भाई को इस बारे में बताया कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। इसमें जो व्यक्ति है यह मैं नहीं हूं। मुझे हाई कमान से एक फोन आया, उन्होंने कहा कि ऐसा (साजिश) हो सकता है और आप कानूनी मदद लीजिए। तब भी मैंने कहा था कि मैं इन आरोपों के खिलाफ लड़ूंगा।'

यह भी पढ़ें: कर्नाटक का बजट: पेट्रोल-डीजल पर कोई नया कर नहीं, महिलाओं को 6 महीने की मैटरनिटी लीव, पढ़ें बड़े ऐलान

रमेश ने आगे कहा कि मीडिया ने उन्हें खलनायक और नायक दोनों बना दिया है। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनकी पार्टी को शर्मिंदा होना पड़े।

उन्होंने कहा, 'इस्तीफा देना मेरा खुद का निर्णय था। मैंने आरोपों का परिणाम देखने के लिए इस्तीफा देने से एक रात पहले इंतजार किया। सीएम येदियुरप्पा ने मुझसे इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा था। पार्टी को कोई शर्मिंदगी न उठानी पड़े, इसलिए मैंने अगली सुबह इस्तीफा दे दिया।'

मालूम हो कि सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लहल्ली की एक शिकायत के बाद, (जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने नौकरी मांगने आई एक महिला का यौन उत्पीड़न किया और किसी को इस बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।) बीजेपी विधायक रमेश जारकीहोली ने बुधवार 3 मार्च को राज्य कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+