घिर गये बाबा रामदेव, होगी योग शिविरों की रिकॉर्डिंग

चुनाव आयोग ने रामदेव को हिदायत देते हुए कहा है कि शिविरों का उद्घाटन राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा न किया जाए, न ही किसी राजनीतिक व्यक्ति को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाए और चुनाव प्रचार से संबंधित साहित्य का वितरण न किया जाए। यह ध्यान देने योग्य है कि पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही आचार संहिता लागू हो गयी है।
चुनाव आयोग ने कड़ी हिदायत देते हुए कहा है कि अगर ऐसा होता है तो उसे निर्वाचन व्यय के रूप में मानकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के खर्च में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा शिविरों के आयोजकों को स्थानीय निकाय, पुलिस से निर्धारित नियमों व कानूनों के अनुसार आयोजन की अनुमति लेनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications