कब जम्मू कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा? केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दिया अहम अपडेट

Jammu and Kashmir news: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने गुरवार को जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा से मुलाकात के बाद आज शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ा दावा किया है। अठावले ने कहा जम्‍मू-कश्‍मीर का राज्य का दर्जा जल्‍द बहाल किया जा सकता है और जम्‍मू कश्‍मीर में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

राज्य मंत्री अठावले ने ये दावा एक प्रेस कान्‍फ्रेंस में की जिसमें उन्‍होंने कहा "महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव संभवतः अक्टूबर में होने हैं। इसलिए राज्य का दर्जा बहाल करने और विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा संभवतः अक्टूबर में हो सकती हैं।

Ram Das Athawale

अठावले ने यह भी बताया कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया था कि जम्मू और कश्‍मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।

इसे साथ ही अठावले ने जम्‍मू कश्‍मीर क निवासियों से आगामी चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा "मैं संसदीय चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई देता हूं। जम्मू-कश्मीर अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है और विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ मतदान होना चाहिए।"

रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने खुलासा किया कि उनकी पार्टी यूटी के विधानसभा चुनावों में 10-15 उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है।

इससे पहले अठावले ने राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने कहा "एलजी ने मुझे बताया कि जम्मू-कश्मीर में शांति है, लेकिन कुछ तत्वों ने अशांति फैलाने की कोशिश की है। हालांकि, प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर को मजबूत बनाने के लिए बहुत काम किया है।"

अठावले ने ये भी दावा किया कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से जम्मू और कश्मीर में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य का दर्जा बहाल करने से यह प्रगति और स्थिरता और बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+