आर्यन खान मामले में कूदे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कहा- कम उम्र में ड्रग्स लेना...

आर्यन खान मामले में कूदे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कहा- कम उम्र में ड्रग्स लेना...

मुंबई, 25 अक्टूबर: केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने रविवार (24 अक्टूबर) को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आर्यन खान को लेकर सलाह दी है कि उन्हें ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर में भेजा जाए। आर्यन खान पिछले 3 अक्टूबर से मुंबई ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में गिरफ्तार हैं। रामदास अठावले ने कहा कि इतने कम उम्र में ड्रग्स लेना कोई अच्छी बात नहीं है। आर्यन खान की जमानत याचिका पर मंगलवार (26 अक्टूबर) को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।

Recommended Video

    Mumbai Cruise Drug Case: Aryan को लेकर Shah Rukh को Ramdas Athawale ने दी ये सलाह | वनइंडिया हिंदी
    'आर्यन को जेल नहीं रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजा जाए...'

    'आर्यन को जेल नहीं रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजा जाए...'

    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "छोटी उम्र में ड्रग्स लेना अच्छा नहीं है। आर्यन खान का भविष्य आगे है। मैं शाहरुख खान को सलाह देता हूं कि आर्यन खान को मंत्रालय से जुड़े एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र में भेजें। उसे जेल में रखने के बजाय उन्हें 1-2 महीने के लिए रिहैबिलिटेशन सेंटर में रहना चाहिए। देश भर में ऐसे बहुत सारे सेंटर हैं। 1-2 महीने में वह नशे की लत से ठीक हो जाएगा।''

    NCB और समीर वानखेड़े पर क्या बोले अठावले

    NCB और समीर वानखेड़े पर क्या बोले अठावले

    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उनके मंत्रालय के अनुसार एक नया कानून बनाया जाए जिसके तहत आरोपी को जेल न भेजा जाए। रामदास अठावले ने क्रूज ड्रग्स मामले की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की सराहना की। रामदास अठावले ने कहा, "कम से कम 5-6 बार, अदालत को जमानत याचिका मिली है, लेकिन खारिज कर दी गई। इससे पता चलता है कि एनसीबी को पूरी मंजूरी है। और यह कहना गलत है कि आर्यन खान की गिरफ्तारी गैरकानूनी है।"

    3 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे आर्यन खान

    3 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे आर्यन खान

    एनसीबी की एक टीम ने 2 अक्टूबर को कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। ये जहाज मुंबई से समुद्र के बीच में गोवा जा रही थी। आर्यन खान और कुछ अन्य को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। दो नाइजीरियाई सहित कुल 20 लोगों को अब तक इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। बॉम्बे हाई कोर्ट में 26 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानच याचिका पर सुनवाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+