कोरोना काल में फिर TV पर आ रहा है रामायण, ऑनस्क्रीन सीता बोलीं- 'इतिहास खुद को दोहरा रहा है...'

कोरोना काल में फिर TV पर आ रहा है रामायण, ऑनस्क्रीन सीता बोलीं- 'इतिहास खुद को दोहरा रहा है...'

मुंबई, 16 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। देश के हर राज्यों में अब पाबंदियां लगाई जा रही हैं। ऐसे में एक बार टीवी पर एक बार फिर से रामानंद सागर की रामायण प्रसारित किया जाने वाला है। देश में कोरोना लॉकडाउन के दौरान पिछले साल 2020 में भी रामानंद सागर की रामायण प्रसारित की गई थी। इस खबर पर रामायण' की ऑनस्क्रीन 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया ने खुशी जाहिर की है। रामानंद सागर के रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर रामायण के फिर से प्रसारित होने पर एक खुशी भरा पोस्ट लिखा है। सोशल मीडिया पर दर्शकों के लिए ये खुशखबरी शेयर करते हुए दीपिका चिखलिया ने लिखा है ऐसा लग रहा है मानों इतिहास खुद को दोहरा रहा हो। पिछले साल दूरदर्शन पर रामायण को रिलीज की गई थी। इस बार रामायण स्टार भारत पर टेलीकास्ट किया जा रहा है।

Recommended Video

    Ramayan के फिर से telecast किए जाने पर Deepika Chikhalia ने दिया ये Reaction । वनइंडिया हिंदी
    'ये शो मेरी जिंदगी का ही नहीं बल्कि कई परिवारों...'ऑनस्क्रीन सीता ने ऐसे जताई खुशी

    'ये शो मेरी जिंदगी का ही नहीं बल्कि कई परिवारों...'ऑनस्क्रीन सीता ने ऐसे जताई खुशी

    रामायण के फिर से रिटेलीकास्ट होने पर टीवी की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। दीपिका चिखलिया ने लिखा है, ''ये शेयर करते हुए बहुत एक्साइटेड हूं कि रामायण इस साल भी छोटे पर्दे पर वापसी कर चुका है। रामायण पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी टेलीकास्ट की गई थी। ये सब देखकर मुझे ऐसा लगता है मानों इतिहास खुद को दोहरा रहा है। ये शो सिर्फ मेरी जिंदगी का नहीं बल्कि कई भारतीय परिवारों की जिंदगियों का बड़ा हिस्सा सालों तक बना रहा था।''

    दीपिका चिखलिया बोलीं- आइए आने वाली पीढ़ी को रामयाण सिखाएं

    दीपिका चिखलिया बोलीं- आइए आने वाली पीढ़ी को रामयाण सिखाएं

    दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे लिखा, ''आइए आप सब लोग हमारे समुदाय और समाज का हिस्सा बनिए। आने वाली पीढ़ी के साथ रामयाण का ज्ञान साझा कीजिए। स्टार भारत पर हर रात 7 बजे रामानंद सागर की रामायण देखिए।'' दीपिका चिखलिया का ये इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गया है।

    रामायण के फिर से रिटेलीकास्ट करने की खबर से दीपिका चिखलिया और शो के राम अरुण गोविल के फैन्स भी काफी खुश हैं। जनता में रामायण के फिर से शुरू होने से उत्साह है। कई लोगों ने अपनी खुशी दीपिका चिखलिया के पोस्ट पर कमेंट कर जताई है। एक यूजर ने लिखा है, हम सब खुशकिस्मत हैं, जो फिर से एक बार ये कहानी देखने जा रहे हैं।

    कुछ दिनों पहले दीपिका चिखलिया के ससुर का हुआ था निधन

    कुछ दिनों पहले दीपिका चिखलिया के ससुर का हुआ था निधन

    दीपिका चिखलिया के ससुर का कुछ दिनों पहले 5 अप्रैल को निधन हुआ था। इसकी जानकारी दीपिका चिखलिया ने सोसल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट कर दी थी। दीपिका चिखलिया ने अपने ससुर भीखुभाई दयाभाई के निधन पर कहा था कि उनके ससुर ने हमेशा उन्हें एक बेटी की तरह समझा। दीपिका ने अपने पोस्ट में बताया था कि उनके ससुर भीखुभाई दयाभाई और उनके बीच काफी अच्छी बॉन्ड‍िंग थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+