Happy Bday Dipika Chikhlia: 56 बरस की हुईं रामायण की 'सीता', बर्थडे के दिन ही हुई थी शादी पक्की
नई

56 बरस की हुईं रामायण की सीता
लॉकडाउन के दौरान रामायण ने सफलता का नया इतिहास रचा तो वहीं दीपिका एक बार फिर से लोगों की चहेती बन गईं, कुछ वक्त पहले दीपिका ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें ट्विटर पर शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ के रीयल राम यानी कि हेमंत टोपीवाला के बारे में बताया था। दीपिका ने बताया था कि हेमंत टोपीवाला शृंगार नाम की कास्मेटिक कपंनी चलाते हैं और एक एड के सिलसिले में उनकी दीपिका से पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी।

जन्मदिन पर हुई थी शादी पक्की
ये एक औपचारिक मुलाकात थी, इसके बाद दोनों के बीच में कोई बात-चीत नहीं हुई लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। इसके कुछ महीने के बाद हेमंत ने दीपिका को एक पार्लर में देखा उनकी एक सहेली के साथ, संयोग से वो सहेली उनकी भी दोस्त थी।
2-3 घंटे साथ बिताने के बाद किया शादी का फैसला
जिनके जरिए वो दीपिका से दोबारा मिले और 2-3 घंटे साथ बिताने के बाद दोनों ने जीवन साथ में बिताने का वादा कर लिया और फिर दोनों ने अपनी पसंद अपने-अपने घरों में बता दी, दोनों के घरवाले भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए और फिर 29 अप्रैल को दीपिका की शादी का रिश्ता पक्का हो गया। इसलिए उनका जन्मदिन उनके लिए खास मायने रखता है।

दो बेटियों की मां हैं दीपिका
गौरतलब है कि दीपिका चिलखिया की शादी हेमंत टोपीवाला से हुई है और उनकी दो बेटियां हैं, एक बेटी का नाम निधी और दूसरी का जूही है, हेमंत टोपीवाला की एक कॉस्मैटिक कंपनी है, दीपिका अपने पति की कंपनी की रिसर्च और मार्केटिंग टीम की हेड हैं, उनके पति की कंपनी श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॉलिश बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications