The Kapil Sharma Show: 33 साल बाद राम-सीता-लक्ष्मण देंगे लोगों को साक्षात दर्शन, जानिए कहां?

नई दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' की लोकप्रियता अपने पूरे शबाब पर है, इस शो में आने वाला हर दर्शक बेहद खास होता है, पिछले कुछ एपीसोड में इस शो में वो कलाकार भी मेहमान बनकर नजर आए हैं,जो कभी दर्शकों के दिलों पर राज करते थे, लेकिन आज लाइम लाइट से दूर हैं, हाल ही में शो में 'आशिकी' फिल्म के हीरो-हिरोईन राहुल राय और अनु अग्रवाल दिखाई दिए थे, जो कि आज रूपहले पर्दे से पूरी तरह से गायब हो चुके हैं।

33 साल बाद राम-सीता-लक्ष्मण ने दिए लोगों को साक्षात दर्शन

33 साल बाद राम-सीता-लक्ष्मण ने दिए लोगों को साक्षात दर्शन

इस शनिवार को भी आपको शो में ऐसे ही कुछ मशहूर कलाकार दिखाई देने वाले हैं, जो कि 80-90 के दशक में सुपरस्टार्स कहलाते थे लेकिनआज फिल्मी और टीवी की दुनिया से कोसों दूर हैं, जी हां इस बार कपिल के शो पर रामानंद सागर के ऐतिहासिक धारावाहिक 'रामायण' के राम-सीता और लक्ष्मण यानी कि अरुण गोविल, दीपिका चिखलिआ और सुनील लहरी नजर आने वाले हैं।

कपिल के शो में एक साथ पहुंचे 'रामायण' के सितारे

कपिल के शो में एक साथ पहुंचे 'रामायण' के सितारे

कभी जिनको लोग रीयल भगवान समझकर पैर छूने लग जाते थे वो शो मेंकपिल की टीम के साथ मस्ती करते दिखेंगे, शो का प्रोमो कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोगों के अंदर इस एपीसोड के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है।

कपिल शर्मा ने शेयर किया-Video

प्रोमो वीडियो में रामायण के राम-लक्ष्मण और सीता से कपिल बताते हैं कि जब ये लोग बाहर जाते थे तो लोग इनकी भी आरती करना शुरू कर देते थे. कपिल शर्मा अरुण गोविल से पूछते हैं कि तब सर आपके दिमाग में कभी ना कभी तो आता होगा ना कि 'अपुन इच भगवान है', जिसे सुनकर सभी हंसने लगते हैं।

'रामायण' ने रचा था इतिहास

गौरतलब है कि 'रामायण' का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था। उस वक्त ये सीरियल सुपरहिट रहा था। सीरियल का प्रसारण रविवार की सुबह होता था। जब ये सीरियल प्रसारित होता था सभी सीरियल देखने में इतने व्यस्त हो जाते थे कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। बीते 33 सालों में इन सितारों का लुक पूरी तरह से बदल गया है। इतने सालों बाद उन्हें फिर से पर्दे पर एक साथ देखना दर्शकों के लिए भी अनोखा अनुभव होगा।

जानिए कहां हैं राम-लक्ष्मण और सीता

आज ये सभी सितारे फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन यह सभी क्या कर रहे हैं और कहां हैं, इस बात को जानने के लिए आप 7 मार्च को सोनी टीवी पर रात 9.30 पर कपिल शर्मा शो देखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+