जानिए क्यों सुर्खियों में छाई हैं रामानंद सागर की परपोती साक्षी, बोल्ड मॉडल्स में होती है गिनती
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच कलर्स का लोकप्रिय शो 'बिग बॉस' फिर से सुर्खियों में हैं, खबर है कि इस बार इस शो का हिस्सा 'रामायण' जैसे ऐतिहासिक शो बनाने वाले मशहूर निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा बनने जा रही हैं, इसी वजह से पेश से मॉडल लेकिन अपनी उत्तेजक तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली साक्षी इस वक्त सोशल मीडिया की हॉट टापिक बन गई हैं।
Recommended Video

मीनाक्षी सागर की बेटी हैं साक्षी सागर
मालूम हो कि 23 सितंबर 1997 में जन्मी साक्षी एक सिंगर भी हैं, उनकी मां मीनाक्षी सागर भी एक निर्माता हैं, मीनाक्षी सागर, रामानंद सागर की पोती थीं , जिनकी शादी अजय राय मधान से हुई थी, जो कि ज्योतिषी थे लेकिन फिर ये शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया, इसके बाद मीनाक्षी अपने पिता के घर आ गई और इसी वजह से साक्षी अपनी मां का सरनेम सागर का ही प्रयोग करती हैं, उनका पूरा नाम साक्षी सागर चोपड़ा है।

बोल्ड तस्वीरों के लिए रहती हैं चर्चा में
सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव साक्षी अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं, बिग बॉस में एंट्री को लेकर फिलहाल उनका या उनके परिवार का कोई भी बयान अभी सामने नहीं आया है लेकिन साक्षी लोगों के बीच जबरदस्त ढंग से चर्चा में बनी हुई हैं।
'फीलिंग गुड' नाम के यूट्यूब वीडियो में किया काम
यहां आपको यह भी बता दें कि साक्षी सागर ने 10 साल की उम्र से ही ट्रिनिटी कॉलेज लंदन से वेस्टर्न संगीत की ट्रेनिंग ली है, साक्षी मुंबई में स्टेज शो भी करती हैं,वो 'फीलिंग गुड' नाम के यूट्यूब वीडियो में भी काम कर चुकी हैं।

'लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीडब्रेकर'
मालूम हो कि 'बिग बॉस 14' का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सलमान खान का अलग अंदाज देखने को मिला है, प्रोमो काफी दिलचस्प और अलग है, प्रोमो में सलमान खान खेती करते दिख रहे हैं, वीडियो में सलमान कह रहे हैं कि 'लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीडब्रेकर, इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर, पर अब सीन पलटेगा।'
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रोमो
'बिग बॉस 14' का यह प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, फिलहाल बिग बॉस ने एक बार फिर से लोगों के अंदर उत्सुकता पैदा कर दी है, आपको बता दें कि साल 2019 का 'बिग बॉस 13' का खिताब सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था। सिद्धार्थ को सीजन 13 का विनर बनने पर ट्रॉफी के साथ ही 50 लाख रुपए का कैश प्राइज भी दिया गया था।
-
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications