जिस राज्य में लोग भूखे सोते हो, उसके सीएम को नींद नहीं आनी चाहिए: रमन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रमन सिंह ने गुरुवार को धुर नक्सल प्रभावित सुकमा के छिंदगढ़ और दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रदेश का एक भी व्यक्ति भूखा हो वहां के मुख्यमंत्री को नींद नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा सोचना है कि जिस प्रदेश में एक भी व्यक्ति भूखा रहे, वहां के मुख्यमंत्री को नींद नहीं आना चाहिए। मुझे भी नींद नहीं आती थी। मैंने प्रदेश को भूख की पीड़ा से मुक्त करने के लिए खाद्यान्न सुरक्षा योजना पर अमल किया। इसे देश में सबसे पहले कानूनी रूप भी दे दिया। पहले भूख की चिंता में बड़े पैमाने पर लोग पलायन के लिए मजबूर थे। अब अपने घर में व्यवस्था है। इसलिए प्रदेश पलायन मुक्त हो गया है।
सबसे पहले छिंदगढ़ की सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का छत्तीसगढ़ भूख और पलायन से पूरी तरह मुक्त हो गया है। प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को अब अपने पेट की चिंता नहीं करनी पड़ती क्योंकि हमने भरपेट भोजन के अधिकार को कानूनी स्वरूप दे दिया है। हमने गरीबों की भूख और पलायन की पीड़ा को महसूस किया और 42 लाख परिवारों को खाद्य सुरक्षा दी।












Click it and Unblock the Notifications