पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी रमजान की बधाई, जानें पवित्र महीने पर किसने क्या दिया पैगाम

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर रमजान की मुबारकबाद दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, यह पवित्र महीना हमारे समाज में अधिक से अधिक एकता और सद्भाव लाए।

narendra modi rahul gandhi

Ramadan 2023: आज से मुसलमानों के पवित्र महीना रमजान की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुबारकबाद दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके रमजान की शुरुआत की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि, यह मुबारक महीना सभी के लिए प्यार, खुशियां और एकजुटता लेकर आए।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी रमजान की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र महीने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'रमजान की शुरुआत की बधाई। यह पवित्र महीना हमारे समाज में अधिक से अधिक एकता और सद्भाव लाए। यह गरीबों की सेवा के महत्व की भी पुष्टि करे।'

लोग एक दूसरे को दे रहे रमजान की बधाई
दरअसल, गुरुवार को चांद दिखने के तुरंत बाद ही लोगों ने एक दूसरे को 'रमजान मुबारक' की बधाई देना शुरू कर दिया। इसके साथ ही गुरुवार से ही तरावीह की नमाज भी शुरू हो गई है। तरावीह रमजान के महीने में जमात के साथ की जाने वाली खास नमाज होती है। वहीं दूसरी ओर रमजान के साथ ही बाजार में खजूर और फलों की दुकानें भी सज गई हैं, जिसे फलों की मांग बढ़ी है।

जानें कौन-सा रोजा कब पड़ेगा
बरकत का महीना कहे जाने वाले रमजान का पहला रोजा आज है। इस बार इस माह में पांच जुमे पड़ेंगे। पहला जुमा 24 मार्च को, दूसरा 31 मार्च को, तीसरा 7 अप्रैल को, चौथा जुमा 14 अप्रैल को और 5वां जुमा 21 अप्रैल को पड़ेगा। यही नहीं आज का पहला रोजा साढ़े 13 घंटे का और आखिरी रोजा साढ़े 14 घंटे का रहेगा।

रोजा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
रोजा के दौरान बहुत ही नियम से रहना होता है। बहुत सारी बातों का ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि जरा सी असावधानी से रोजा टूट जाता है। केवल व्रत ही नहीं इस दौरान रोजा रखने वाले लोगों को गलत विचार, गलत निगाहों और गलत जुबान से भी बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से भी रोजा टूट जाता है। इसलिए लोग इसे नजर का रोजा, जीभ का रोजा और दिमाग का रोजा भी कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+