बिहार की जंग-तीखे तेवर पासवान के

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार असेंबली चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे है, उसे देखते हुए रामविलास पासवान के तेवर भी तीखे होते जा रहे हैं। लोकजनशक्ति पार्टी के नेता पासवान चाहते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा उन्हें करीब 30 सीटें तो दे। पासवान की पार्टी एनडीए का हिस्सा है।

पासवान का तर्क

उनका तर्क है कि चूंकि भाजपा और जदयू का राज्य में गठबंधन रहा है। इसके चलते भाजपा का बहुत सी सीटों पर कोई आधार नहीं हैं। उधर भाजपा के पास कायदे के कार्यकर्ता भी नहीं हैं। वहां पर लोकजनशक्ति पार्टी मजबूत है।

उधर भाजपा को खुद लड़ने की बजाय सहयोगी दलों को लड़ने के लिए कहना चाहिए। उस स्थिति में एनडीए को लाभ होगा। वे इस सवाल पर अपने जनपथ स्थित घर में लगातार अपने साथियों के साथ बात कर रहे हैं।

निराश शाहनवाज हुसैन नहीं दे रहे इफ्तार की दावत

बात करते पासवान बंधु

पासवान और उनके भाई रामचंद्र पासवान इस सवाल पर भाजपा नेताओं जैसे सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव से बात कर चुके हैं। अब बात भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह से होनी बाकी है।

बढ़ेगी कलह

बिहार मामलों के जानकार पत्रकार मृत्युंजय सिंह कहते हैं कि सीटों को लेकर एनडीए दलों में अभी कलह और तेज होगी। जाहिर है, एक-एक सीट को पाने के लिए सभी दल हरचंद कोशिश करेंगे।

दरअसल पासवान को लगता है कि अगर उन्हें ठीक-ठाक संख्या में सीटें मिल जाती हैं तो वे अपनी पार्टी के पुराने नेताओं को अनग्रहित कर सकेंगे। अगर चुनाव के बाद एनडीए सरकार बनी तो उनके कुछ खासमखास मंत्री भी बन सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+