NEWS ON TRENDS: गूगल सर्च में पीएम मोदी से आगे निकला राम रहीम
नई दिल्ली। दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे सच्चा डेरा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा गूगल पर सर्च के मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पछाड़ आगे निकल गया। हम बात कर रहे हैं गूगल सर्च की। सीबीआई कोर्ट द्वारा गुरमीत राम को यौन शोषण के आरोप दोषी करार दिए जाने बाद अचनाक गूगल पर लोगों ने राम रहीम को लेकर कई तरह के सवाल खोज रहे हैं। राम रहीम की सर्च का अंदाजा गूगल के इस ग्राफ से लगा सकते हैं कि गूगल पर देश में सबसे ज्यादा सर्च जाने वाली राजनीतिक शख्सियत पीएम नरेंद्र मोदी को भी पछाड़ दिया है।

गूगल पर लोग राम रहीम के लिए राम, राम रहीम, बाबा, राम रहीम बाबा, के नाम से सर्च कर रहे हैं। वहीं भारत में पंजाब और हरियाणा में लोगों ने बाबा राम रहीम को सबसे अधिक सर्च किया। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गूगल सर्च की बात की जाए तो कैबिनेट विस्तार के दिन लगभग सर्च में नरेंद्र मोदी और बाबा राम रहीम बराबर रहा।












Click it and Unblock the Notifications