स्मृति ईरानी ने की मीडिया पर हमले की निंदा, लेकिन दे दी एक नसीहत भी
नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने पंचकूला हिंसा के दौरान मीडिया पर हुए हमले की निंदा की है। साथ ही उन्होंने न्यूज चैनलों को एक नसीहत भी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि चैनलों को घबराहट, तनाव और अनुचित डर पैदा करने वाली खबरें नहीं दिखानी चाहिए। ईरानी ने यह नसीहत ट्वीट के जरिए दी है और मीडिया पर हमले की निंदा भी ट्वीट के जरिए ही की है।

स्मृति ईरानी ने कहा है- मीडिया पर हमला करना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना निंदनीय है, सभी से अपील करती हूं कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें। वहीं न्यूज चैनलों को नसीहत देते हुए स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया- फंडामेंटल ऑफ एनबीएसए (न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैण्डर्ड अथॉरिटी) की धारा बी की ओर सभी न्यूज चैनलों का ध्यान दिलाना चाहता हैं, घबराहट, तनाव और अनुचित तरीके का डर पैदा करने वाली खबरें दिखाने से मीडिया को बचना चाहिए।

आपको बता दें कि सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया गया है। इसके बाद राम रहीम के समर्थक भड़क गए और उन्होंने पंचकूला में आगजनी की। राम रहीम के समर्थकों ने मीडिया के लोगों को भी मारा और उनकी गाड़ियां तोड़ दीं। इतना ही नहीं, उग्र भीड़ ने संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications