Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राम रहीम के डेरे में होती थी आपत्तिजनक पूल पार्टी, भाभी संग लड़कियों को आने की थी इजाजत

नई दिल्‍ली। दो साध्‍वियों से बलात्‍कार के आरोप में बीस साल की सजा काट रहा बाबा गुरमीत राम रहीम के अय्याशियों की कई खबरें अबतक सामने आ चुकी हैं। लेकिन ये नया खुलासा उन सबसे बड़ा है। जी हां आध्‍यात्‍म का चोला ओढ खुद को भगवान का दूत बताने वाला बाबा राम रहीम डेरे में पूल पार्टी किया करता था। इस पार्टी में सिर्फ लड़कियों और महिलाओं को ही एंट्री दी जाती थी। एक न्‍यूज चैनल पर दिखाए गए खबर के मुताबिक इस बात का खुलासा एक लड़की के व्‍हाट्सऐप मैसेज के जरिए हुआ है। लड़की ने राम रहीम के पूर्व सेवादार गुरुदास सिंह को व्‍हाट्सऐप मैसेज भेजकर इस बारे में बताया था। गरुदास सिंह के अलावा एक अन्‍य व्‍यक्ति कौरा ने भी इस बात का खुलासा किया है। तो आइए इस पूरे मामले पर विस्‍तार से चर्चा करते हैं।

पूल पार्टी के लिए महिलाओं को आना होता था अकेले

पूल पार्टी के लिए महिलाओं को आना होता था अकेले

गुरुदास ने बताया कि डेरा की एक पूर्व छात्रा ने उन्‍हें व्‍हाट्सऐप मैसेज भेजा जिसमें बताया गया कि डेरे के अंदर होने वाली इस पूल पार्टी में पूर्व छात्राएं भी हिस्सा लेती थीं। इन संदेशों में पार्टी का समय और किन लोगों को आने की अनुमति है इसका जिक्र किया गया है। एक मैसेज में पार्टी में आने वाली लड़की पूछती है कि क्या अपने पति को ला सकती हूं, लेकिन उससे मना कर दिया जाता है और कहा जाता है कि केवल अपनी मां और भाभी को ला सकती हैं यानि कि पुरुषों को पार्टी में आने की अनुमति नहीं होती।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim play his own Big Boss in his Dera । वनइंडिया हिंदी
    राम रहीम के विला में होती थी ये पार्टी, 25 हजार रुपए थी एंट्री फी

    राम रहीम के विला में होती थी ये पार्टी, 25 हजार रुपए थी एंट्री फी

    मैसेज के मुताबिक राम रहीम के विला में यह पूल पार्टी होती थी। इसमें एंट्री के लिए महिलाओं को 25 हजार रुपए तक देने होते थे। अगर महिला अपने साथ किसी को लाना चाहती थी तो उसके लिए उसे दोगुना फी देना पड़ता था। इस बातचीत में यह भी खुलासा हुआ है कि पूल पार्टी में बाहरी महिलाओं को आने की अनुमति नहीं थी।

    लड़कियों को लाना होता था कॉलेज का कार्ड

    लड़कियों को लाना होता था कॉलेज का कार्ड

    जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में केवल वहीं लड़कियां या महिलाएं आ सकती थीं जो कि डेरे से जुड़ी थीं क्योंकि व्हाट्सऐप पर हुए राम रहीम की पार्टी के खुलासे में पार्टी में आने वाली लड़की से अपना पुराना कॉलेज कार्ड लाने की बात कही जा रही है।

    पूरी रात चलती थी पार्टी, विदेशी लड़कियां भी आती थीं

    पूरी रात चलती थी पार्टी, विदेशी लड़कियां भी आती थीं

    वहीं एक और सेवादार कौर ने बताया कि राम रहीम के गुफा और होटल में पूल पार्टी की जाती थी। यह पार्टी रात भर चलती थी। इन पार्टियों में विदेशों से भी लड़कियां आती थीं। इतना ही नहीं लड़कियों और महिलाओं को रात को वापस अपने घर जाने की अनुमति भी नहीं होती थी लड़कियों को वहीं रुकना होता था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+