राम रहीम ने जेलर को दिया इस लड़की का नंबर, बोला एक बार मिलवा दो

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim ने दिया जेलर को दिया Honey Preet का नंबर, कहा एक बार मिलवा दो | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस समय रोहतक जेल में बंद है। गुरमीत को दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई है। राम रहीम को 25 अगस्त को रेप का दोषी पाए जाने के बाद रोहतक जेल भेजा गया था। अपने डेरे में बेहद चकाचौंध में रहने वाला गुरमीत अब जेल में तन्हा है। जेल प्रशासन को उसने दस लोगों की लिस्ट सौंपी हैं, जिनसे वो मिलना चाहता है।

    Ram Rahim submits list of visitors to Rohtak Jail admin, Honeypreet is on top

    विजिटर लिस्ट में हनीप्रीत सबसे ऊपर

    विजिटर लिस्ट में हनीप्रीत सबसे ऊपर

    राम रहीम ने जेल प्रशासन को जो 10 नामों की लिस्ट दी है, जो उससे मिलने के लिए आएंगे। इस लिस्ट में गुरमीतने अपनी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत को सबसे ऊपर रखा है। हनीप्रीत के अलावा गुरमीत ने अपने बेटे और उसकी पत्नी, दोनों बेटियों और उनके पति के नाम दिए हैं। गुरमीत ने डेरा का कामकाज देखने वाले कुछ लोगों को भी लिस्ट में रखा है। गुरमीत ने हनीप्रीत का मोबाइल नंबर भी जेल प्रशासन को दिया है और उससे बात करने की ख्वाहिश जाहिर की है।

    25 अगस्त से जेल में बंद राम रहीम को अकेलापन काफी परेशान कर रहा है। वो रात-रातभर दीवारों से बात करता और सिर पटकता है। बताया जा रहा है कि उसके पड़ोस के 13 कैदी उससे तंग को हड़ताल पर बैठ गए हैं। अब उसने इन 10 लोगों से बात करने की ख्वाहिश जाहिर की है।

    पुलिस को भी है हनीप्रीत की तलाश

    पुलिस को भी है हनीप्रीत की तलाश

    डेरामुखी गुरमीत के बाद हनीप्रीत को डेरा के सबसे ताकतवर लोगों में माना जाता है। जब 25 अगस्त को गुरमीत कोर्ट में पेश होने पंचकूला आया तो हनीप्रीत भी साथ थी। इतना ही नहीं जब उसे हेलीकॉप्टर से रोहतक जेल भेजा गया, तब भी वो साथ देखी गई थी। इसके बाद वो कहां गई, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश है। कोर्ट ने हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

     गुरमीत के साथ रिश्तों को लेकर भी सवाल

    गुरमीत के साथ रिश्तों को लेकर भी सवाल

    हनीप्रीत सिंह को गुरमीत सिंह ने अपनी मुंहबोली बेटी बताया है लेकिन उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं। हनीप्रीत के पति ने उसपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उसने आरोप लगाया है कि हनीप्रीत और गुरमीत नाम के लिए बाप-बेटी होने का नाटक करते हैं जबकि सच्चाई ये है कि दोनों के बीच शारीरिक रिश्ते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+