राम रहीम के गुंडों ने कैसे फैलाई थी हिंसा, SIT को मिला कंट्रोल रूम
पता चला राम रहीम ने कैसे फैलाई थी हिंसा, SIT को मिला कंट्रोल रूम
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के समर्थकों ने 25 अगस्त को भारी हिंसा की थी। दंगाईयों से सामने कई घंटे तक पुलिस प्रशासन बेबस दिखा था। इसको लेकर लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। वहीं इस बात को लेकर भी कई शंकाएं थी कि जिस तरह से हिंसा हुई उससे लगता है कि इसे कोई कंट्रोल कर रहा था। इस पर अब मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बड़ा खुलास किया है।


दंगाईयों ने बनाया था कंट्रोल रूम
पंचकूला एसआईट को एक कंट्रोल रूम के बारे में पता चला है, जिसके जरिए दंगाईयों तक पुलिस के एक्शन की खबर पहुंचाई जा रही थी और उन्हें दंगा करने को उकसाया जा रहा था। हिंसा के एक आरोपी से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। उसने बताया है कि पंचकूला के सेक्टर-3 में गुरमीत राम रहीम के इशारे पर कंट्रोल रूम बनाया गया था, जिससे भीड़ को हिंसक भीड़ को निर्देशित किया गया था।

वायरलैस लिए दिखे थे दंगाई
एसआईटी ने कंट्रोल रूम के संचालक रोहतास को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान कंट्रोल रूम से वायरलेस सेट भी बरामद हुए हैं। पंचकूला में बनाए गए इस कंट्रोल में आधुनिक उपकरणों लगाए गए हैं। राम रहीम के समर्थकों के वायरलेस पर होने की बात तब भी सामने आई थी, जब कोर्ट के फैसले से पहले पंचकूला में लाखों डेरा समर्थक जुटे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों के फोटो जारी किए थे। इसके बाद कई दंगाईयों को पुलिस ने पकड़ा है।

पंचकूला में भड़की थी हिंसा
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को कोर्ट में दो साध्वियों से रेप का दोषी पाए जाने के बाद हरियाणा में भारी हिंसा हुई थी। खासतौर से पंचकूला में 25 अगस्त को हालात बेकाबू हो गए थे। इस हिंसा में 39 लोग मारे गए थे, जबकि 200 से ज्यादा घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, हिंसा डेरा के समर्थकों ने फैलाई थी।
आखिर कौन कर रहा है हनीप्रीत को भगाने में मदद, कैसे पहुंच रही है रेड की खबर?












Click it and Unblock the Notifications