राम रहीम विवाद: मनोहर लाल खट्टर बने रहेंगे सीएम, बीजेपी ने दी क्लीन चिट
इससे पहले खबरें आई थी कि मनोहर लाल खट्टर को हटाकर किसी और को सीएम बनाने की तैयारी चल रही है।
नई दिल्ली। हरियाणा में भड़की हिंसा पर काबू पाने के लिए प्रशासन कोशिशें कर रहा है, बहुत हद तक मामला कंट्रोल में आ चुका है। इसी बीच खबर है कि बीजेपी आलाकमान ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को क्लीन चिट दे दिया है। अभी तक इस बात के लेकर चर्चाएं हो रही थी की मनोहर लाल को हरियाणा के सीएम पद से हटाया जा सकता है।
Recommended Video


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हरियाणा के हालात पर चर्चा के लिए पार्टी की बैठक हुई। जिसमें हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन, कैलाश विजयवर्गीय से अमित शाह ने मुलाकात की। सूत्रों से खबर है कि बीजेपी आलाकमान मनोहर लाल खट्टर से इस्तीफा देने के लिए नहीं कहेगी। यह भी कहा जा रहा है कि खट्टर को दिल्ली तलब नहीं किया गया है।
इससे पहले खबरें आई थी कि मनोहर लाल खट्टर को हटाकर किसी और को सीएम बनाने की तैयारी चल रही है। आपको बता दें कि हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साध्वी से बलात्कार के मामले में फैसला सुनाया गया और उन्हें दोषी करार दिया गया है। फैसले के बाद हरियाणा-पंजाब के कई इलाके जलना शुरू हो गए। 31 लोगों की मौत हो चुकी है। टीवी चैनलों के तीन वैन फूंक दिए गए हैं इसके साथ ही पंजाब में भी कई रेलवे स्टेशनों को फूंकने के साथ ही एक पेट्रोल पंप को भी आग लगा दी गई। हिंसा की आग दिल्ली और यूपी में भी फैल गई। जिसको लेकर मनोहर लाल सरकार पर सवाल उठ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications