पुलिस के हत्थे चढ़ा राम रहीम का करीबी, हनीप्रीत को लेकर मिला बड़ा सुराग!

पुलिस के हत्थे चढ़ा राम रहीम की करीबी, ,हनीप्रीत को लेकर

नई दिल्ली। एक महीने से ज्यादा से पुलिस को छका रही हनीप्रीत अब जल्दी ही कानून के शिकंजे में आ सकती है। डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा एक शख्स हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इसको राम रहीम और हनीप्रीत का करीबी बताया जा रहा है। गुरुवार को सिरसा से राकेश नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। गुरमीत के खास राकेश को हनीप्रीत का पता होने की बात कही जा रही है। पुलिस को राकेश से हनीप्रीत का सुराग मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि राकेश के जरिए वो हनीप्रीत और डेरा के ही एक और आरोपी आदित्य इंसा तक पहुंचेगी।

Ram Rahim close aide held cops hope for clues on Honeypreet

हनीप्रीत समेत 43 लोगों की पुलिस को तलाश

हनीप्रीत समेत 43 लोगों की पुलिस को तलाश

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उन 43 लोगों की सूची में शीर्ष पर है जिनकी हरियाणा पुलिस को राम रहीम को बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं के संबंध में तलाश है। हनीप्रीत के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। हनीप्रीत ने वकील के जरिए दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत भी मांगी थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

हरियाणा पुलिस ने दिया है अल्टीमेटम

हरियाणा पुलिस ने दिया है अल्टीमेटम

इस बीच हरियाणा के एडीजीपी ने हनीप्रीत को अल्टिमेटम देते हुए सरेंडर करने को कहा है। अगर ऐसा नहीं होता हनीप्रीत को भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम गिरफ्तारी के बाद पंचकूला में हिंसा फैली थी। पंचकूला हिंसा को लेकर हनीप्रीत पर गंभीर आरोप हैं। इसमें देशद्रोह की धारा भी शामिल है। अगर हनीप्रीत को इसके तहत दोषी ठहराया गया तो 10 साल से लेकर उम्रकैद की सजा हो सकती है।

 पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग

पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+