भेष बदलकर ऑस्ट्रेलिया भागने की कोशिश कर रही हनीप्रीत मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार!

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim's Honeypreet arrested from Mumbai Airport ! । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रोहतक जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की इस समय पुलिस तलाश कर रही है। 25 अगस्त को गुरमीत को जब कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद रोहतक जेल भेजा जा रहा था तो हनीप्रीत को उसके साथ हेलीकॉप्टर में देखा गया था। इसके बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली। इस बीच सोशल मीडिया पर ये बात खूब चल रही है कि हनीप्रीत को पुलिस ने चुपचाप गिरफ्तार कर लिया है।

    ऑस्ट्रेलिया भागने की कोशिश कर रही हनीप्रीत मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार!

    मुंबई एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तार

    मुंबई एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर अफवाह है कि हनीप्रीत को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उसे ले गई है। हालांकि हरियाणा पुलिस ने इससे इंकार किया है। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत अपनी पहचान बदलकर आस्ट्रेलिया भागने की कोशिश कर रही थी लेकिन मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हनीप्रीत प्रियंका के नाम से बने पासपोर्ट से विदेश जाना चाहती थी। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि किसी हंगामे से बचने के लिए पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को गुप्त रखा है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं है।

    हनीप्रीत पर हिंसा भड़काने का आरोप

    हनीप्रीत पर हिंसा भड़काने का आरोप

    हनीप्रीत इंसा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला हिंसा में हिंसा भड़काने और राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने का आरोप है। डेरामुखी गुरमीत के बाद हनीप्रीत को डेरा के सबसे ताकतवर लोगों में माना जाता है। गुरमीत के जेल जाने के बाद डेराप्रमुख बनने की भी चर्चाएं थीं।

    गुरमीत के साथ रिश्तों को लेकर भी सवाल

    गुरमीत के साथ रिश्तों को लेकर भी सवाल

    रोहतक जेल में बंद राम रहीम ने जेल प्रशासन को जो 10 विजिटर लोगों की जो लिस्ट दी है, उसमें भी उसने हनीप्रीत को सबसे ऊपर रखा है। हनीप्रीत सिंह को गुरमीत सिंह अपनी मुंहबोली बेटी बताता है लेकिन उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रही हैं। हनीप्रीत के पति ने दोनों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने आरोप लगाया है कि हनीप्रीत और गुरमीत नाम के लिए बाप-बेटी होने का नाटक करते हैं जबकि सच्चाई ये है कि दोनों के बीच शारीरिक रिश्ते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+