Ram Navami पर हिंसा: OIC के बयान पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय ने दिया दो टूक जवाब
इस्लामिक देशों के संगठन-OIC ने भारत में कुछ शहरों में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा को लेकर बयान दिया है। विदेश मंत्रालय ने सख्त लहजे में कहा है कि ऐसे बयान भारत के आंतरिक मामलों में दखल हैं, जो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

इस्लामिक देशों के बड़े समूह- इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश की है। समूह ने भारत में रामनवमी हिंसा और धार्मिक जुलूसों के दौरान मुसलमानों को कथित रूप से निशाना बनाने पर एक बयान जारी किया है। हिंसा के कथित कृत्यों की निंदा वाले बयान पर विदेश मंत्रालय ने तीखा जवाब दिया।
OIC के रवैये पर भड़का भारत
भारत सरकार ने ओआईसी सचिवालय द्वारा भारत को लेकर जारी बयान की कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, "यह उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है। OIC केवल भारत विरोधी ताकतों द्वारा लगातार हेरफेर करके अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है।"
बता दें कि ओआईसी जनरल सचिवालय ने भारत में कई राज्यों में कथित तौर पर मुसलमानों के खिलाफ हिंसा के कृत्यों की निंदा के आधार पर बयान जारी किया। बयान में कहा गया, "OIC जनरल सेक्रेटेरिएट (OIC) ने रामनवमी के जुलूसों के दौरान भारत के कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय को लक्षित हिंसा और बर्बरता के कृत्यों पर गहरी चिंता जताई है, जिसमें 31 मार्च 2023 को बिहारशरीफ में एक चरमपंथी हिंदू भीड़ द्वारा मदरसा और उसके पुस्तकालय को जलाना भी शामिल है।
बयान में कथित इस्लामोफोबिया की भी निंदा की गई। OIC के बयान में कहा गया कि हिंसा और बर्बरता के ऐसे 'भड़काऊ' कार्य, जो भारत में मुस्लिम समुदाय के बढ़ते इस्लामोफोबिया और प्रणालीगत तरीके से टारगेट करने का ज्वलंत प्रमाण हैं। ओआईसी जनरल सचिवालय भारतीय अधिकारियों से इस तरह के कृत्यों के लिए उकसाने वालों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान करता है। देश में मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा, सुरक्षा, अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने की बात भी कही गई है।
गौरतलब है कि विगत 31 मार्च को रामनवमी के एक दिन बाद भारत के विभिन्न हिस्सों से हिंसा की कई घटनाओं की सूचना मिली थी। बिहार के नालंदा और पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दंगाइयों ने घरों और धार्मिक स्थलों में आग लगा दी। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में प्रमुख मदरसा और उसके विशाल पुस्तकालय में आग लगाने की खबर भी सामने आई।
Recommended Video
नालंदा पुलिस ने रविवार को कहा कि शनिवार रात छापेमारी कर 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिहारशरीफ के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि हिंसा के दौरान मारे गए एक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली में बीजेपी की शोभा यात्रा के दौरान पथराव हुआ था। इससे पहले गुरुवार को रामनवमी के जश्न के बीच हावड़ा में दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई वाहनों में आग लगा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications