Ram Mandir: श्रद्धा के आगे कड़ाके की ठंड भी बेअसर, टूटा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, VIP-VVIP पास रोक
प्रयागराज में महाकुंभ और नववर्ष के मौके पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या की संख्या बढ़ गई है। भगवान के राम के प्रति श्रद्धा और प्रयागराज में पवित्र कुंभ स्नान को लेकर श्रद्धा के आगे कड़ाके की ठंड भी बेअसर साबित होती दिख रही है।
नववर्ष के आगाज पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या ने कई पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम मंदिर में नए साल का अद्भुत नजारा भी देखने को मिला. नए साल के मौके पर सुबह 6:30 बजे राम भक्तों के लिए प्रभु राम का दरबार खोल दिया गया था, जिसके बाद ठंड हवा और ठिठुरन के बीच राम भक्त लगभग 2 किलोमीटर लंबी लाइन में लगकर रामलला का दर्शन किया।

3 दिन में 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या
अयोध्या में ठंड और कोहरा होने के बाद भी भक्तों की संख्या में कमी नहीं आई है। नए साल पर बड़ी संख्या में भक्त राम लाला के दर्शन करने आ रहे हैं। हालांकि आने वाले दिनों में पारा और गिरने और ठंड और बढ़ने का अनुमान है। इसके बावजूद कुंभ के चलते अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का अनुमान है। नए सवाल की शुरुआत पर करीब 10 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। ये क्रम लगातार जारी रहा। पिछले दो दिनों के भीतर करीब 15 लाख श्रद्धालु रामनगरी का दर्शन करने पहुंचे। प्रयागराज में कुंभ के बीच यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
वीवीआईपी- वीआईपी पास पर रोक
राम मंदिर ट्रस्ट ने वीआईपी और वीवीआईपी पास की सुविधा कुछ देर के लिए बंद की गई है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक बयान में कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 11 से 13 जनवरी तक श्री राम मंदिर के सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे. इस बीच वीआईपी और वीवीआईपी पास नहीं बनाए जाएंगे। जबकि सुबह, शाम और रात्रि का स्लॉट पूर्व की तरह जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications