राम मंदिर के उद्घाटन से पहले रद्द किया गया अयोध्या में होने वाला ये बड़ा कार्यक्रम, क्यों लिया गया फैसला

Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में होने वाले रामलला की मूर्ति का नगर भ्रमण दौरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी दी है कि 17 जनवरी को होने वाले देव विग्रह के नगर भ्रमण कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इस जुलूस में अयोध्या शहर में राम लला की नई मूर्ति को घूमाने जाने का प्लान था। लेकिन अब अभिषेक समारोह से पहले भक्तों को नई मूर्ति की एक झलक देखने का मौका नहीं मिल पाएगा।

Ram Mandir

जानिए क्यों रद्द किया गया नगर भ्रमण कार्यक्रम

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उसी दिन यानी 17 जनवरी को राम जन्मभूमि के परिसर के अंदर नई मूर्ति के दौरे की व्यवस्था करेगा। ट्रस्ट के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उठाए गए भीड़ प्रबंधन चिंताओं का हवाला देते हुए ये कार्यक्रम रद्द किया है।

यह फैसला श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने काशी के आचार्यों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया है।

अयोध्या जिला प्रशासन के मुताबिक बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल होगा क्योंकि जब राम लला की नई मूर्ति शहर में निकाली जाएगी तो श्रद्धालु और तीर्थयात्री उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़ेंगे।

अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित राम मंदिर उद्घाटन समारोह के निमंत्रण पत्र नेताओं से लेकर हिंदी सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों तक को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित किए जाने वाले लोगों की लिस्ट में 7 हजार से ज्यादा लोगों के नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+