Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बीच रोका गया राम मंदिर का काम, मजदूरों ने रखे औजार, क्या है वजह?

Ayodhya Ram Mandir news: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या तैयार है और 22 जनवरी को पीएम मोदी के साथ करीब 8 हजार मेहमानों की मौजूदगी में ये अनुष्ठान पूरा किया जाएगा।

इस बीच शुक्रवार शाम को अचानक राम मंदिर का कामकाज रोक दिया गया। आपको बता दें प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर को तैयार करने में, पिछले कई महीनों से 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में करीब 2000 मजदूर काम कर रहे थे।

ayodhya ram mandir workers

शुक्रवार शाम को इन सभी मजदूरों से काम रोकने के लिए कह दिया गया। अब आप सोच रहे होंगे कि जब सारी तैयारियां पूरी हैं और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बिल्कुल सामने है, तो फिर मंदिर का कामकाज क्यों रोक दिया गया। दरअसल, पूरा फोकस प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम पर करने और मजदूरों को एक छोटा ब्रेक देने के लिए ऐसा किया गया है।

22 जनवरी से फिर शुरू होगा काम
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राम मंदिर का काम अस्थाई तौर पर रोका गया है और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के ठीक बाद फिर से काम शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर निर्माण से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, 'करीब 2000 मजदूर यहां काम कर रहे हैं। फिलहाल 22 जनवरी तक काम रोक दिया गया है। पहले फ्लोर पर स्लैब बिछाने का काम भी पूरा हो गया है। मजदूरों से कहा गया है कि अभी वो यहीं रुकें, लेकिन उनमें से कुछ अपने घर होकर आना चाहते हैं। हमने उनसे कहा है कि वापस आकर जल्द काम में जुटें।'

'अपनों के साथ अपने अनुभव बांटना चाहते हैं मजदूर'
अधिकारी के मुताबिक, 'जब ये मजदूर कोई छोटा ब्रेक प्लान करते हैं, तो उनकी खुशी को नजरअंदाज करना बहुत मुश्किल होता है। इनमें से कुछ मजदूर निर्माण के दौरान के अपने अनुभव परिवार-दोस्तों के साथ शेयर करना चाहते हैं तो कुछ उन तस्वीरों को दिखाना चाहते हैं, जो यहां काम करते हुए उन्होंने संजोई है, फिर वो गर्भगृह की तस्वीरें हों या मंदिर के अंदर की।'

'इस काम ने हमें इतिहास का एक हिस्सा बना दिया'
ऐसे ही एक मजदूर हैं 45 वर्षीय प्रेमचंद शर्मा, जो मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं और पिछले 19 महीनों से मंदिर निर्माण के काम के लिए अयोध्या में हैं। प्रेमचंद शर्मा ने बताया, 'हमें 27 जनवरी को बुलाया है, लेकिन हमने 1 तारीख को वापसी का सोचा है। इससे पहले काम तो और मंदिरों में भी किया है, लेकिन इतना बड़ा काम नहीं किया। इस काम ने तो हमें इतिहास का एक हिस्सा बना दिया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+