Ram Mandir Ayodhya: 22 जनवरी को ड्राई डे के फैसले में नया मोड़, अब इन 2 चीजों पर भी लगा बैन
Ram Mandir Ayodhya news: भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी सज-धजकर तैयार है और हर किसी को 22 जनवरी के दिन होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार है।
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहले ही 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में ड्राई डे घोषित किया हुआ है। मतलब, प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यूपी में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

वहीं, अब यूपी सरकार ने ड्राई डे के साथ-साथ 22 जनवरी को दो और चीजों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। गुरुवार को कैबिनेट बैठक में फैसला लेते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पूरे प्रदेश में मांस और मछली की बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
केंद्रीय दफ्तरों में 22 जनवरी को हाफ डे
आपको बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भी एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश के सभी केंद्रीय दफ्तरों में हाफ डे रहेगा और केवल 2:30 बजे तक ही कामकाज होगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे।
अयोध्या भेजी गई साइबर एक्सपर्ट टीम
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा किसी भी साइबर अटैक से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक हाई लेवल साइबर एक्सपर्ट टीम को अयोध्या भेजा है। इस टीम में गृह मंत्रालय के 14सी मेंबर और इंटेलीजेंस ब्यूरो के ऑफिसर्स के साथ-साथ साइबर मामलों के एक्सपर्ट शामिल हैं।
वाराणसी के पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित करेंगे प्राण प्रतिष्ठा
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से 7 हजार से भी ज्यादा लोगों को निमंत्रण भेजे गए हैं। ट्रस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह संपन्न कराएंगे। दोपहर 1 बजे तक ये अनुष्ठान पूरा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications