Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे या नहीं? नीतीश के JDU अध्यक्ष बनते ही आया ये बयान
JDU on Ram Mandir Ayodhya: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर पार्टी ने सकारात्मक बयान दिया है।
जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने कहा है कि अगर निमंत्रण आता है तो हमारी पार्टी 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या राम मंदिर में आयोजित समारोह में बिना किसी हिचकिचाहट के शामिल होगी।

निमंत्रण मिला तो बेझिझक जाएंगे- जेडीयू
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है, 'हमें अबतक आमंत्रित नहीं किया गया है, लेकिन अगर हमें निमंत्रण मिलता है, तो इसमें हमारी पार्टी बेझिझक शामिल होगी।'
राम मंदिर पर नीतीश की पार्टी का बदला पुराना स्टैंड
बता दें कि शुरुआती दौर में जब नीतीश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाले एनडीए का हिस्सा बने थे, तब उनकी जैसी सहयोगी पार्टियों की मांग पर ही भाजपा को अपने तीन प्रमुख मुद्दों- राम मंदिर, आर्टिकल-370 और यूनिफॉर्म सिविल कोड को गठबंधन के एजेंडे से बाहर रखना पड़ था।
अब राम मंदिर पर अदालत से आ चुका है फैसला- जेडीयू
नीतीश की पार्टी के राम मंदिर पर बदले स्टैंड को लेकर जब जेडीयू नेता से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उस समय मामला अदालत में लंबित था। लेकिन, जब सुप्रीम कोर्ट से फैसला आ गया है तो फिर राम मंदिर पर सवाल उठाने का कोई प्रश्न नहीं बनता।
राम मंदिर पर बंट गया है इंडिया ब्लॉक
यहां यह भी बता देना जरूरी है कि जेडीयू जिस इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है, वह नीतीश की पहल पर ही बना है। इसमें सीपीएम जैसी पार्टियों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने से साफ इनकार कर दिया है। कुछ अन्य सहयोगी भी इसको लेकर नकारात्मक रुख अपनाए हैं।
जबकि, कांग्रेस अभी तक अपना स्टैंड पूरी तरह से साफ नहीं कर पाई है। ऐसे में जेडीयू का उस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर आया सकारात्मक बयान काफी मायने रखता है।
सपा नेता डिंपल यादव ने तो यहां तक कहा है कि अगर उनकी पार्टी को नहीं बुलाया जाता तो वे बाद में अयोध्या राम मंदिर जाएंगी।
ललन ने मीडिया के सामने नीतीश को दी शुभकामनाएं
इस बीच जेडीयू में भारी मतभेद की अटकलों के बीच पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष छोड़ने के बाद मीडिया के सामने ललन सिंह ने फूलों का गुलस्ता देकर सीएम नीतीश कुमार को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी हैं।
पार्टी के अंदर सब ठीक होने का संदेश देने की कोशिश!
नीतीश पिछले दो दिनों से ललन सिंह के साथ दिखने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि यह पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक है, ये संकेत देने की कोशिश है।
इस बीच नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने, 'पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वीकार लिया है।.....'












Click it and Unblock the Notifications