Ram Mandir Ayodhya: प्राण- प्रतिष्ठा के साथ प्रॉपर्टी मार्केट में तेजी, कब बसें अयोध्या में? जानिए
अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir Pran Pratishtha) प्राण प्रतिष्ठा के के साथ अयोध्या धार्मिक पर्यटन के लिए सबसे बड़े केंद्रों में से एक बन गया है। यहां प्रॉपर्टी मार्केटमें और तेजी आने की उम्मीद है। अयोध्या में इंटरनेशनल बस टर्मिनल के अलावा यहां देश का पांचवा बड़ा एयरपोर्ट शुरू हो चुका है। ऐसे में प्रॉपर्टी के क्षेत्र बड़े कारोबारी अयोध्या का रुख कर रहे हैं। इस बीच यहां रीयल एस्टेट कारोबार में तेजी देखी जा रही है। जमीन के बढ़ते दामों के बीच अयोध्या में बसने का सपना देख रहे लोगों के लिए अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोध्या में जमीन की औसत कीमतें 2019 में 1,000-2,000 रुपये प्रति वर्ग फुट की तुलना में 4,000-6,000 रुपये प्रति वर्ग फुट तक बढ़ गई हैं। रीयल एस्टेट के क्षेत्र की सलाहकार कंपनी ANAROCK ने ना केवल राम मंदिर के आसपास बल्कि बाहरी इलाकों में भी जमीन की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि का संकेत दिया है। ऐसे में एक्सपर्ट्स के मुताबिक अयोध्या में जमीन खरीदने का प्लान करने वालों के लिए ये एक समय समय है।

रीयल एस्टेट से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक, राम लला के वर्षों बाद घर आने पर अयोध्या में रियल एस्टेट में निवेश करने का यह सही समय और अवसर हो सकता है। दरअसल, अयोध्या में रियल एस्टेट संपत्तियों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उछाल देखा जा रहा है। मंदिर के अलावा यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपत्ति की कीमतों में काफी वृद्धि की उम्मीद है।
बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन द्वारा द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) मुंबई की योजना के तहत 14.50 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 वर्ग फुट जमीन खरीदने के बाद रियल एस्टेट निवेशकों के बीच अयोध्या की रियल एस्टेट को लेकर आशावाद को भी बढ़ावा मिला। बता दें कि HOABL ने अयोध्या में 25 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी अयोध्या में सात- सितारा एन्क्लेव विकसित करने के लिए 12 अरब रुपये का निवेश करेगी
वहीं अयोध्या अन्य कई सरकारी व निजी प्रोजेक्ट्स के तहत रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि 2021 में केवल 3.25 लाख पर्यटकों ने अयोध्या का दौरा किया और 2022 में COVID महामारी खत्म होने के बाद तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की संख्या 85 गुना बढ़कर 2.39 करोड़ हो गई। कथित तौर पर यह संख्या 2023 में 3.5 करोड़ को पार करने की उम्मीद है। ऐसे में यहां आवासी समेत कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications