'पीएम को छोड़कर सबको है सेना पर विश्वास', राहुल के तंज पर राम माधव का तीखा वार, कह डाली ये बात

नई दिल्ली: लद्दाख में चीन सीमा पर चल रहे विवाद को तीन महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। अब धीरे-धीरे बातचीत के जरिए मामला सुलझ रहा है, साथ ही कई इलाकों से चीनी सेना भी वापस लौटी है, लेकिन देश में इसको लेकर राजनीति अभी जारी है। रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला, जिस पर अब बीजेपी नेता राम माधव ने पलटवार किया है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi के सेना वाले बयान पर भड़की BJP, Ram Madhav ने किया पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    ram madhav

    दरअसल राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि सभी को भारतीय सेना की क्षमता और शौर्य पर विश्वास है, सिवाय प्रधानमंत्री के। जिनकी कायरता ने ही चीन को हमारी जमीन लेने दी। जिनका झूठ सुनिश्चित करेगा कि वो चीन के पास ही रहेगी। राहुल के इस बयान पर पलटवार करते हुए राम माधव ने कहा कि कल PM ने लाल किले से सेना के लिए जो सम्मान जताया उसके बाद भी अगर कोई ऐसी टिप्पणी कर रहा हो तो उसे कितनी गंभीरता से लेना है ये देश को तय करना है।

    पहले भी बोला था हमला
    ये कोई पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी पीएम मोदी पर चीन को लेकर हमला बोल रहे हैं। इससे पहले 14 अगस्त को उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि भारत सरकार लद्दाख में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है। जमीनी हकीकत संकेत दे रही है कि चीन तैयारी कर रहा है और मोर्चा साधे है। प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी की भारत को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। इससे पहले राहुल बेरोजगारी और कोरोना को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोल चुके हैं।

    20 जवानों की जा चुकी है जान
    बता दें कि अप्रैल महीने से ही पूर्वी लद्दाख में सहित कई इलाकों में भारतीय और चीनी सेना में तनाव चल रहा है। इसे लेकर अभी दोनों देशों में कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत हो ही रही थी कि 15 जून को यहां पर गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। ऐसी हिंसक झड़प दोनों देशों के बीच दशकों से नहीं हुई थी। इस झड़प में 20 भारतीय जवानों ने अपनी जान गंवा दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+