#UriAttack: राम माधव बोले, एक दांत के बदले पूरा जबड़ा तोड़ दो

नई दिल्ली। रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले पर कड़ी राजनीतिक प्रतक्रियाएं आ रही हैं। इस हमले की लिए सरकार ने सीधे-सीधे पाकिस्तान को आरोपी बनाया है। आपको बता दें कि रविवार को सुबह 5 बजे हुए इस हमले में करीब 17 जवानों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 30 जवान घायल हो गए हैं।

ram madhav

तीन घंटे चली इस लड़ाई में सभी आतंकियों को मार गिराया गया है और अब सेना से लेकर राजनीति तक के लोग इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसका जवाब देने की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि इस हमले के जिम्मेदार जो भी लोग हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

वहीं राम माधव ने कहा है कि एक दांत के बदले पूरा जबड़ा निकाल लेना चाहिए। राम माधव ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है- प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया है कि इस हमले की पीछे जो भी जिम्मेदार थे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। एक दांत के बदले पूरा जबड़ा ही निकाल लेना चाहिए। अब संयम रखने के दिन गए।

भाजपा के जम्मू-कश्मीर के इंचार्ज राम माधव ने यह भी कहा कि बार-बार आतंकी हमलों का सामना करने में संयम बरतना अक्षमता को दर्शा रहा है। ऐसे में इसे गलत साबित करने की जरूरत है।

एक सिक्योरिटी मीटिंग की अध्यक्षता के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान की तरफ से लगातार आतंकवाद और आतंकी समूहों को सीधा समर्थन देने के लिए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+