राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने किया कुमारस्वामी के आरोपों का खंडन, हिटलर की नाजी सेना से की थी तुलना

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंदिर निर्माण के लिए फंड जुटाने में लगे लोगों की तुलना हिटलर के नाजियों से करने पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की कड़ी निंदा की है।

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किए गए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंदिर निर्माण के लिए फंड जुटाने में लगे लोगों की तुलना हिटलर के नाजियों से करने पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की कड़ी निंदा की है। आपको बता दें कि कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) इस ट्रस्ट और इस अभियान को चला रहा है।

HD Kumaraswamy

उनके आरोपों का खंडन करते हुए इस ट्रस्ट के सदस्य विश्वप्रसन्ना तीरथ ने कुमारस्वामी को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा बिना किसी आधिकारिक सबूत के इस तरह के आरोप लगाना गलत है। गौरतलब है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर कहा था कि, 'लगता है कि राम मंदिर का निर्माण करने के लिए चंदा जुटाने वाले लोग धन देने वाले और नहीं देने वाले लोगों के घरों पर अलग-अलग निशान लगा रहे हैं। यह उसी तरह है जैसा जर्मनी में नाजियों ने हिटलर के समय में किया था जब लाखों लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी थी।'

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: 'राम मंदिर के दान को लेकर धमकी', नाजी वाले बयान के बाद पूर्व CM कुमारस्वामी ने किया खुलासा

कुमारस्वामी ने आगे कहा था कि, 'इतिहासकारों के मुताबिक जर्मनी में नाजी पार्टी की स्थापना के दौरान ही आरएसएस का जन्म हुआ था।'

कुमार स्वामी ने चिंता जताई कि अगर आरएसएस नाजियों द्वारा अपनाई गई नीतियों को लागू करेगा तो देश का क्या होगा। उन्होंने कहा दि देश में अब लोगों के मूलभूत अधिकार छिन रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+