कर्नाटक: 'राम मंदिर के दान को लेकर धमकी', नाजी वाले बयान के बाद पूर्व CM कुमारस्वामी ने किया खुलासा
HD Kumaraswamy On Ram Temple Money: नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण को लेकर धनराशि इकठ्ठा करने पर कर्नाटक में राजनीति तेज हो गई है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारास्वामी ने राम मंदिर निर्माण के लिए पैसा न देने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। हाल ही में कुमारस्वामी ने कहा था कि राम मंदिर का चंदा न देने वालों के घरों को चिह्नित किया जा रहा है जो कि नाजी जर्मनी की याद दिलाता है।

कुमारस्वामी ने कहा कि राम मंदिर के लिए चंदा न देने पर लोगों को धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा "मैं भी पीड़ित हूं। तीन लोग जिनमें एक महिला थी, मेरे घर पर आए थे। उन्होंने मुझे धमकी दी कि मैं क्यों पैसा नहीं दे रहा हूं। ये इस देश का मुख्य मुद्दा है- आप पैसा क्यों नहीं दे रहे हैं ? कौन थी वो ? क्या वह मेरे पास आने और मुझसे पूछने के लिए अधिकृत थी ? "
कुमारस्वामी ने आगे कहा मैं धनराशि (राम मंदिर के लिए) का सहयोग देने के बारे में चिंतित नहीं हूं। अगर जरूरत पड़ी तो मैं भी सहयोग करूंगा। लेकिन वास्तव में कौन जानकारी दे रहा है ? पैसा इकठ्ठा करने में पारदर्शिता कहां है ? तमाम लोग दूसरो को धमकाकर पैसा वसूलने में लगे हैं ?"












Click it and Unblock the Notifications