अमेरिका की फर्स्ट लेडी की हॉटनेस से बोल्ड हुए रामू, मिशेल पर कमेंट
रामू ने मोलानिया की हॉट फोटो और मिशेल की फोटो तुलना करते हुए पोस्ट की।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'रंगीला' डायरेक्टर अपनी बयानबाजी के वजह से अक्सर सूर्खियों में बने रहते हैं। इस बार वो अमेरिका की नई फर्स्ट लेडी पर टिप्पणी कर ट्विटर पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। रामू ने डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद उनको बधाई तो दी, लेकिन उनकी पत्नी और अमेरिका की नई फर्स्ट लेडी मोलानिया ट्रंप की बोल्डनेस पर कमेंट पर किया।

रामू ने मोलानिया की हॉटनेस और मिशेल ओबामा की तुलना करते हुए एक ट्वीट किया और लिखा कि किन्हीं कारणों की वजह से मैं पिछली वाली फर्स्ट लेडी के मुकाबले नई फर्स्ट लेडी को अधिक पसंद करता हूं, क्या कोई मुझे इसका कारण बता सकता हैं?
रामू ने इसके साथ ही मोलानिया की हॉट फोटो और मिशेल की फोटो तुलना करते हुए पोस्ट की। इसके अलावा रामू ने एक ट्विट की, जिसमें उन्होंने लिखा कि अमेरिका को अब तक की सबसे खूबसूरत और हॉट फर्स्ट लेडी मिली है। हलांकि रामू के इस ट्विट के बाद वो एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गए हैं। लोग उनपर रेसिस्ट होने का आरोप लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications