श्रीदेवी के फैंस के नाम रामगोपाल वर्मा का लव लेटर, बेहद दुखी थीं श्रीदेवी, रिश्‍तेदारों ने दिया था धोखा

Recommended Video

    Sridevi: Boney Kapoor's mother punched her in the stomach during pregnancy | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। रामगोपाल वर्मा ने श्रीदेवी के फैंस के नाम लव लेटर लिखा है। ''My Love Letter To Sridevi's Fans''। श्रीदेवी को देखकर फिल्मों में आने की प्रेरणा पाने की बात करने रामगोपाल वर्मा ने अपने इस लेटर में कई हैरान करने वाले दावे किए हैं। रामू लिखते हैं, 'लोगों के लिए श्रीदेवी की जिंदगी परफेक्ट थी। खूबसूरत चेहरा, कमाल का टैलेंट, दो बेटियों के साथ खूबसूरत परिवार। बाहर से सबकुछ ऐसा ही नजर आता था... लेकिन क्या श्रीदेवी बेहद खुश इंसान थीं और वे क्या बेहद खुशहाल जिंदगी जी रही थीं?" रामू लिखते हैं कि श्रीदेवी एकदम अकेली थीं, उनके रिश्‍तेदारों ने उनसे धोखा किया था। बोनी कपूर के सिवाय उनका कोई नहीं था।

    पिता के जाने के बाद पिंजरे में कैद सी हो गई थीं श्रीदेवी

    पिता के जाने के बाद पिंजरे में कैद सी हो गई थीं श्रीदेवी

    रामगोपाल वर्मा ने कहा कि वह श्रीदेवी को तब से जानते थे, जब वह उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म 'क्षण क्षणम' के वक्त उनसे मिली थीं। वह आगे लिखते हैं, "मैंने अपनी आंखों से देखा था कि पिता की मौत से पहले तक श्रीदेवी की जिंदगी आजाद परिंदे के समान थी। लेकिन उनके जाने के बाद श्रीदेवी की जिंदगी पिंजरे में कैद परिंदे जैसी हो गई थी। दरअसल, उनकी मां उनकी सुरक्षा को लेकर ज्‍यादा ही संजीदा थीं।''

    पाई पाई को मोहताज हो गई थीं श्रीदेवी और कर्ज में डूबे थे बोनी कपूर

    पाई पाई को मोहताज हो गई थीं श्रीदेवी और कर्ज में डूबे थे बोनी कपूर

    रामगोपाल वर्मा ने अपने लेटर में श्रीदेवी की कमाई का भी जिक्र किया है। वह लिखते हैं कि उन दिनों कलाकारों का भुगतान अक्सर ब्लैकमनी से होता था। उनके (श्रीदेवी) पिता ने इनकम टैक्स के छापों के डर से यह पैसा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पास रखा था। पिता की मौत के बाद इन लोगों ने श्रीदेवी को धोखा दिया। श्रीदेवी की मां ने कानूनी पचड़ों में पड़ी प्रॉपर्टी में पैसा लगा दिया था। एक समय श्रीदेवी पाई पाई को मोहताज हो गई थीं। उसी वक्‍त श्रीदेवी की जिंदगी में बोनी कपूर आए। बोनी खुद भी काफी कर्ज में थे। ऐसे में वह कर भी क्‍या सकते थे।

    बहन ने मांगा था श्रीदेवी से प्रॉपर्टी में हिस्‍सा

    बहन ने मांगा था श्रीदेवी से प्रॉपर्टी में हिस्‍सा

    रामगोपाल वर्मा ने आगे लिखते हैं, "मां की मौत के बाद श्रीदेवी की छोटी बहन ने पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से शादी कर ली थी। बाद में उसने श्रीदेवी की प्रॉपर्टी में हिस्‍सा मांगा था। बहन ने दावा किया था कि जब मां ने दस्तावेजों पर साइन किए उस वक्‍त होश में ही नहीं थीं। बहरहाल, हकीकत में श्रीदेवी अकेली थीं। उनका बोनी कपूर के अलावा और कोई नहीं था। श्रीदेवी के निधन खबर आने के बाद से रामगोपाल वर्मा लगातार ट्वीट कर रहे हैं। उन्‍होंने एक ट्वीट श्रीदेवी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि बालाजी मुझे क्‍यों छोड़ दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+