एमपी में आज कांग्रेस और भाजपा के सभी सेनापति

मोदी के अलावा आडवाणी कटंगी, बांधवगढ़ व कटनी में सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के अन्य नेता सुषमा स्वराज, नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और शाहनवाज हुसैन भी जनता से भाजपा को वोट देने की अपील करेंगे। जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ व बालाघाट जिले के लांजी में सभाएं आयोजित कर रहे हैं।
भाजपा की तरह की कांग्रेस के अन्य नेता, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, एमपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन, पूर्व केंद्रीय मंत्री बालाराम नाईक भी रैलियां कर जनता को संबोधित कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications