VIDEO: जब भिखारियों के बीच फंसी रकुलप्रीत, मुश्किल हो गया अपनी ही कार तक पहुंचना

नई दिल्ली। लंच के लिए बाहर गईं एक्ट्रेस रकुलप्रीत के लिए अपनी गाड़ी तक बिना सिक्योरिटी के जाने का अनुभव कुछ ठीक नहीं रहा। उनके साथ जो हुआ उसका एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर उनकी परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल इसका वीडियो फोटोग्राफर विरल भ्यानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि रकुल के पीछे कई भिखारी पड़ गए हैं जिसने बीच से निकलना रकुल के लिए मुश्किल हो गया है।

रकुलप्रीत को घेरकर पैसे मांगने लगे भिखारी

रकुलप्रीत को घेरकर पैसे मांगने लगे भिखारी

वीडियो में दिख रहा है कि कार की ओर जा रही रकुलप्रीत को अचानक कुछ भिखापी बच्चे और औरतें घेर लेते हैं और पैसे मांगने लगते हैं। वह घबरा जाती हैं। आसपास कोई सिक्योरिटी नहीं है। भिखारी महिलाएं उनका हाथ पकड़ रही हैं। वे बड़ी मुश्किल से गाड़ी तक पहुंचती हैं तो भिखारी उन्हें अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। बहुत कोशिशों के बाद वे गाड़ी में बैठकर निकल जाती हैं।

View this post on Instagram

The solid salad surprise 🙀 #rakulpreetsingh

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

भिखारियों पर फूटा रकुल के फैंस का गुस्सा

रकुल के साथ हुई इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसे देखकर उनके फैंस को गुस्सा आ गया। लोग कहने लगे कि जिस तरह का बर्ताव भिखारी कर रहे हैं वह गलत है। किसी ने वीडियो के कमेंट में लिखा- कैसे बिहेव कर रहे हैं यार ये बेगर, मतलब ऐसे कौन टच करता है। लोगों को रकुल के साथ हो रहे बर्ताव को लेकर उनके लिए बुरा लग रहा है।

इस फिल्म में अजय के साथ रकुल ने किया रोमांस

इस फिल्म में अजय के साथ रकुल ने किया रोमांस

हाल ही में रकुलप्रीत को अकिव अली की फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन के साथ रोमांस करते देखा गया था। ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है जिसे बॉक्स ऑफिस पर लोगों को अच्छा रेस्पांस मिला। रकुलप्रीत को जल्दी ही मिलाप जवेरी की अगली फिल्म मरजावां में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रितेश देशमुख होंगे।

यह भी पढ़ें- क्या हुआ जब मलाइका ने बेटे अरहान को बताई अर्जुन कपूर से रिलेशन की बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+