Raksha Bandhan 2024: स्कूली छात्राओं ने पीएम मोदी को बांधी राखी, सामने आया क्यूट Video
PM Narendra Modi on Raksha Bandhan: आज पूरा देश रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही प्यार और उल्लास के साथ मना रहा है। इस खास मौके पर आज पीएम मोदी को भी दिल्ली में स्कूली छात्रों ने राखी बांधी।
इस दौरान बच्चे और पीएम मोदी काफी खुश नजर आए, पीएम का बच्चों के साथ बिताए खूबसूरत पलों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video
आपको बता दें वायरल वीडियो में पीएम मोदी बच्चों से बातें करते दिख रहे हैं और बच्चे भी उन्हें राखी बांधते वक्त काफी खुश दिख रहे हैं। राखी बंधवाने से पहले पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी खुशहाली और समृद्धि की कामना की थी।
उन्होंने एक्स पर लिखा, 'समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।'
प्यार, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है रक्षा बंधन
आपको बता दें कि सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले रक्षाबंधन के पर्व का खासा महत्व है। ये त्योहार भाई-बहन के बीच प्यार, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है। हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक रक्षाबंधन का शाब्दिक अर्थ है 'रक्षा का बंधन'। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र, सफलता और स्वास्थ्य की कामना करती हैं। भाई, इस बदले में अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं और उसे उपहार भी देते हैं।
महाभारत में भी जिक्र है इस पर्व का
रक्षाबंधन के साथ कई पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। एक प्रमुख कथा महाभारत से है, जिसमें द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण की उंगली से खून बहने पर अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर उनकी उंगली पर बांधा था। इसके बदले में, कृष्ण ने द्रौपदी को वचन दिया कि वह हमेशा उनकी रक्षा करेंगे और चीरहऱण के वक्त भगवान कृष्ण ने अपना वो वचन निभाया भी थाा।
रानी कर्णावती और मुगल सम्राट हुमायूं की कहानी
इसी प्रकार, रानी कर्णावती और मुगल सम्राट हुमायूं की कहानी भी प्रसिद्ध है, जिसमें रानी ने हुमायूं को राखी भेजकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी, और हुमायूं ने उसकी रक्षा के लिए अपना साम्राज्य छोड़ दिया था।
प्रेम और सुरक्षा की भावना
आज आधुनिकता ने पर्व पर अपनी पकड़ बना ली है लेकिन आज भी ये अपने मूल स्वरूप नहीं बदला है। हालांकि आजकल राखी केवल भाई-बहन तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह हर उस रिश्ते में बंधने लगी है जिसमें प्रेम और सुरक्षा की भावना हो। दोस्तों, रिश्तेदारों, और यहां तक कि पर्यावरण की रक्षा के लिए भी राखी बांधी जाने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications