श्रीदेवी बनने चली थीं Rakhi Sawant, नागिन बन शेयर किया Video तो यूजर्स ने ऐसे लिए मजे

मुंबई। बॉलीवुड की 'ड्रामा क्वीन' कही जाने वालीं एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत ने हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस 14 में अपनी अजीबोगरीब हरकतों से दर्शकों का दिल जीता है। राखी सावंत अपने फैंस का ध्यान आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर भी कुछ ना कुछ करती रहती हैं। इन दिनों राखी सावंत दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को कॉपी करने के लिए सुर्खियों में हैं। उनका 'नागिन' डांस वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

राखी सावंत ने किया 'नागिन' डांस

राखी सावंत ने किया 'नागिन' डांस

दरअसल, राखी सावंत ने जो वीडियो शेयर किया है वो दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'नागिन' का है। इस फिल्म में श्रीदेवी का 'मैं तेरी दुश्मन..दुश्मन तू मेरा मैं नागिन तू सपेरा' गाना आज भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। राखी ने इसी गाने में श्रीदेवी के एक्सप्रेशन और डांस को कॉपी करने की कोशिश की है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।

श्रीदेवी बनने चलीं राखी सावंत

श्रीदेवी बनने चलीं राखी सावंत

राखी ने जो वीडियो शेयर किया है वह है तो श्रीदेवी का ही लेकिन उन्होंने फिल्टर का इस्तेमाल कर श्रीदेवी के फेस पर अपना चेहरा फिट कर दिया है। श्रीदेवी के रूप में राखी सावंत का चेहरा देख फैंस खूब मजे ले रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए राखी सावंत ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, मैं श्रीदेवी जी से बेहद प्यार करती है, 'नागिन' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

राखी ने फैंस से पूछा ये सवाल

राखी ने फैंस से पूछा ये सवाल

राखी ने अपने फैंस से पूछा है कि अगर फिल्म दोबारा बनाई जाए तो उनके हिसाब से किस स्टार को कास्ट किया जाना चाहिए? राखी के इस सवाल का जवाब फैंस कमेंट कर के दे रहे हैं। राखी सावंत का ये लेटेस्ट वीडियो अब वायरल हो गया है। आपको बता दें कि राखी सावंत सुर्खियों में रहने के लिए सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसे पोस्ट करती रहती हैं।

मां का इलाज करा रही हैं राखी सावंत

मां का इलाज करा रही हैं राखी सावंत

आपको बता दें कि बिग बॉस 14 की फाइनलिस्ट रहीं राखी सावंत फिलहाल अपनी मां के इलाज में व्यस्त हैं। उनकी मां को कैंसर है, जिसका इलाज चल रहा है। राखी जब भी अपनी मां से मिलने हॉस्पिटल जाती हैं तो फैंस के लिए वीडियो शेयर करती हैं। राखी की मां से उनके दोस्त और कई टीवी सेलेब्स भी मिलने अस्पताल आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: राखी सावंत का नया दावा- जावेद अख्‍तर बनाना चाहते हैं मेरी बायोपिक, ये फेमस एक्ट्रेस निभा सकती हैं किरदार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+