राखी सावंत की ड्रेस से दिखा सबकुछ, लोगों ने खरी-खोटी सुनाई तो फूट-फूट कर रोईं, बोलीं- पति नहीं मान रहे

राखी सांवत की ड्रेस से दिखा सबकुछ तो रोकर बोलीं- पति नहीं मान रहे

नई दिल्ली। राखी सावंत अपने अजीब बयानों और अजीबोगरीब ड्रेस से चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर राखी चर्चा में हैं। राखी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान पहनी अपनी ट्रांसपेरंट ड्रेस पर सफाई दी है। इस ड्रेस के लिए जब सोशल मीडिया पर उनको भला बुरा कहा गया तो वो रोने लगीं और पति को भी इस सबके बीच ले आईं और कहा कि वो भी नहीं मान रहे।

हाल ही रिलीज हुआ नया गाना

हाल ही रिलीज हुआ नया गाना

राखी सावंत ने हाल ही में अपना नया गाना 'छप्पन छुरी' रिलीज किया है। छप्पन छुरी के लॉन्च इवेंट में राखी सावंत बेज कलर के शिमरी ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पहुंची थीं। इस ड्रेस में सब आरपार नजर आ रहा था। इसी को लेकर उनको ट्रोल कर दिया गया।

ड्रेस पर हुई हुईं ट्रोल

ड्रेस पर हुई हुईं ट्रोल

गाने की रिलीज के इवेंट में राखी ने छप्पन छुरी पर डांस भी किया था और बोल्ड अंदाज दिखाए थे। इस दौरान के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो यूजर्स ने राखी को उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल कर दिया। उनको सुनाई गई तो राखी ने अब एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो खूब रोती हुई दिख रही हैं।

नहीं पता था ड्रेस बन जाएगा मुसीबत

नहीं पता था ड्रेस बन जाएगा मुसीबत

वीडियो में राखी कह रही हैं कि ट्रांसपेरेंट ड्रेस की वजह से वे काफी मुसीबतों का सामना कर रही हैं। राखी कह रही है, नहीं पता था वहां सारी मीडिया और मेरी बॉडी दिखाएगी। मैं कभी ऐसा नहीं करना चाहती थी। मुझे अपनी बॉडी दिखाने का काई शौक नहीं है। मैं बहुत इमोशनल हो रही हूं।

पति बात को नहीं समझ रहे

पति बात को नहीं समझ रहे

राखी वीडियो में कह रही हैं, लोग मेरे बारे में भद्दी बातें कह रहे हैं लेकिन मुझे उनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मुश्किल ये है कि मेरे पति ही मुझे नहीं समझ रहे हैं। मैं एक मजबूत महिला हूं, लेकिन लग रहा है कि मेरी जिंदगी अब खत्म हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+