राखी सावंत ने अपनी बीमार मां का शेयर किया ये इमोशन वीडियो, देखें
मुंबई : बिग बॉस 14 की प्रतिभागी रही बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की पर्सनल लाइफ खूब सुर्खियों में रहती है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से राखी सावंत अपनी मां की बीमारी को लेकर काफी परेशान हैं। राखी सांवत की मां अस्पताल में भर्ती है और जहां उनका कैंसर का इलाज चल रहा है। राखी सावंत पिछले कई दिनों से अपनी मां का हेल्थ अपडेट अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करती रहती हैं। एक बार फिर राखी सावंत ने अपनी मां जिनकी अस्पताल में कीमोथेरेपी हो रही है उसका एक सोशल मीडिया पर इमोशनल पर वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा और जिसमें राखी अस्पताल की सिस्टर्स को शुक्रिया करती नजर आ रही हैं।

राखी की बीमार मां के लिए नर्स कर रहीं ये प्रार्थना
राखी सावंत ने अस्पताल में भर्ती अपनी मां का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं राखी की मां को अस्पताल की नर्स घेर कर खड़ी हैं और राखी सावंत उनसे बात करते हुए धन्यवाद दे रही हैं। राखी की मां की सेवा में ये नर्स दिन रात लगी रहती हैं। राखी की मां ठीक हो जाए इसके लिए सिस्टर्स सेवा करने के साथ दुआ भी कर रही है कि बस मना रही है कि वो जल्दी से ठीक होकर घर चली जाएं।

राखी सावंत ने मां का शेयर किया ये वीडियो
इस वीडियो में राखी की मां से कई नर्स बात कर रही हैं और उन्हें भरोसा दिला रही हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएगी। राखी की मां का हाथ थामे एक सिस्टर उनहें ढाढस बंधा रही हैं। हालांकि इस वीडियो में राखी सावंत कहीं भी दिखाई दे रही हैं। बैग्राउंंड में केवल उनकी आवाज आ रही है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए राखी सावंत ने लिखा- 'सभी सिस्टर्स मेरी मॉम का ख्याल रख रही हैं'। मालूम हो कि राखी सावंत की मां के इलाज के लिए एक्टर सलमान खान ने आर्थिक मदद कर रहे हैं। राखी ने इससे पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी बीमार मां सलमान खान को धन्यवाद देती हुई नजर आ रही थी।

सलमान खान ने इलाज के मदद की तो राखी ने एक्टर का भगवान का स्वरूप
बता दें राखी सावंत की मां जया सावंत कैंसर से जूझ रही हैं। अस्पताल में उनकी कीमोथेरेपी चल रही है। बिग बास के घर से बाहर आने के बाद राखी सांवत की एक्टर सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान ने मदद की थी। जिसकी जानकारी उनकी मां ने वीडियो शेयर करके दी थी। जया सावंत ने इस वीडियो में सलमान खान को मदद के लिए शुक्रिया बोला था और एक्टर को खूब दुआएं भी दी थी। राखी ने भी सलमान को भगवान का रूप कहते हुए उनका शुक्रिया अदा किया था।

राखी की मां ने कहा था "सलमान जी थैंक्यू बेटा
इसके पहले राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया था उसमें मां जया सावंत को बोलती हुई सुनाई दे रही थी। राखी की मां ने कहा -"सलमान जी थैंक्यू बेटा, सोहेल जी थैंक्यू। ये जो अभी मेरा कीमो चल रहा है। मैं अभी अस्पताल में हूं। आज चार हो गए, अब दो बाकी है। उसके बाद ऑपरेशन होगा। आप लोगों को परमेश्वर खूब आगे बढ़ाए। आप सही सलामत रहो और आपकी हर एक मनोकामना पूरी होगी। थैंक्यू सलमान जी।"












Click it and Unblock the Notifications